टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में फोटो भेजने का मजा होगा डबल, अब AI से एडिट कर सकेंगे फोटो, जानें तरीका

WhatsApp AI Powered Photo Editing Features: फीचर ट्रैकर के स्क्रीनशॉट के अनुसार, नए फीचर में यूजर्स को फोटो के बैकग्राउंड को बदलने, रीस्टाइल करने और एक्सपैंड करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यानी यूजर्स अपनी पसंद से फोटो में बदलाव कर सकेंगे और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकेंगे।

Image

Image credit- WABetaInfo

WhatsApp AI Powered Photo Editing Features: यदि आप फोटो- वीडियो शेयरिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप जल्द ही एआई एडिट फीचर्स लाने वाला है, जो यूजर्स को अपनी फोटो को एआई के जरिए एडिट करने की सुविधा देंगे। इसके अलावा यह एआई टू यूजर्स को पर्सनलाइज्ड चैटिंग की सुविधा भी देंगे। अन्य एआई फीचर्स की बात करें तो कंपनी बैकड्रॉप, रीस्टाइल और एक्सपैंड जैसे एआई टूल पर काम कर रही है और इन्हें जल्द पेश किया जा सकता है।

AI एडिट फीचर्स

व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स की जानकारी फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप फोटो एडिट के लिए एक नए एआई-संचालित फीचर पर काम कर रहा है, और यह भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा! इस वर्जन बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। इसे व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन नंबर 2.24.7.13 पर देखा गया है। फीचर ट्रैकर ने अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

कैसे काम करेगा एआई फीचर

फीचर ट्रैकर के स्क्रीनशॉट के अनुसार, नए फीचर में यूजर्स को फोटो के बैकग्राउंड को बदलने, रीस्टाइल करने और एक्सपैंड करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यानी यूजर्स अपनी पसंद से फोटो में बदलाव कर सकेंगे और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकेंगे। हालांकि, फीचर अभी डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

1 मिनट तक का लगा सकेंगे स्टेटस वीडियो

AI फीचर्स के अलावा व्हाट्सएप कई और नए फीचर्स पर काम कर रहा है। वीडियो स्टेटस की टाइम लिमिट बढ़ाना उसी में शामिल है। बता दें कि फिलहाल व्हाट्सएप पर 30 सेकंड तक की वीडियो को स्टेटस में लगाया जा सकता है। लेकिन कंपनी अब इस लिमिट को बढ़ाकर 1 मिनट करने वाली है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article