टेक एंड गैजेट्स

ऐसा-वैसा मैसेज करने वालों की खैर नहीं! WhatsApp सीधा करेगा ब्लॉक, जान लें नए बदलाव

WhatsApp Account Restriction Feature: प्रतिबंधित होने पर, यूजर्स निश्चित समय तक नई चैट शुरू करने में असमर्थ होंगे। हालांकि, वे अभी भी मौजूदा चैट और ग्रुप में मैसेज कर सकेंगे। यानी कि यूजर्स ब्लॉक होने के बाद किसी भी नए चैट में मैसेज नहीं भेज पाएंगे।

Image

WhatsApp Account Restriction Feature

WhatsApp Account Restriction Feature: यदि आप भी चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म एक नए अकाउंट रेस्ट्रिक्शन फीचर पर काम कर रहा है, जो व्हाट्सएप पॉलिसी का उल्लंघन करने पर यूजर्स को चैट करने से अस्थायी रूप से ब्लॉक कर देगा। यानी व्हाट्सएप नियम तोड़ने पर आप चैटिंग नहीं कर पाएंगे। आपको ब्लॉक कर दिया जाएगा।

क्या है अकाउंट रेस्ट्रिक्शन फीचर?

व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने दी है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए अकाउंट रेस्ट्रिक्शन फीचर (Account Restriction Feature) पर काम कर रहा है, जिसे मैसेजिंग ऐप के लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा वर्जन में देखा गया है।

WaBetaInfo ने बताया कि नए फीचर को भविष्य के अपडेट में रोल आउट किया जाएगा और व्हाट्सएप की कुछ पॉलिसी का उल्लंघन करने पर यूजर्स को चैट करने से अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि, यह ब्लॉक अस्थायी रूप से लगाया जाएगा।

पॉलिसी का उल्लंघन और हो जाएंगे ब्लॉक

प्रतिबंधित होने पर, यूजर्स निश्चित समय तक नई चैट शुरू करने में असमर्थ होंगे। हालांकि, वे अभी भी मौजूदा चैट और ग्रुप में मैसेज कर सकेंगे। यानी कि यूजर्स ब्लॉक होने के बाद किसी भी नए चैट में मैसेज नहीं भेज पाएंगे। व्हाट्सएप विभिन्न प्रकार के दुरुपयोग का पता लगाने के लिए ऑटोमेटिक टूल का उपयोग करता है, जिसमें स्पैम जैसा व्यवहार, बल्क मैसेजिंग और उसकी सर्विस की शर्तों का उल्लंघन करने वाली अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article