What is Who Fi: WiFi की टेक्नोलॉजी में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब इस वायरलेस इंटरनेट की दुनिया में एक नई टेक्नोलॉजी की एंट्री हो चुकी है जिसे Who-Fi नाम दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से Who-Fi को लेकर जमकर हो रही है। इसके सुर्खियों में रहने की एक बड़ी वजह प्राइवेसी ब्रीच होने का खतरा भी है। दरअसल यह टेक्नोलॉजी किसी भी व्यक्ति की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती है वो भी बिना किसी कैमरे के मदद से।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारे कई सारे काम को बहुत अधिक आसान बना दिया है। इससे हमें जितनी सुविधा मिली है उतने ही इसके नुकसान भी हैं। AI ने टेक्नोलॉजी को काफी तेजी से आगे बढ़ाया है लेकिन इससे प्राइवेसी से जुड़े खतरे भी बढ़े हैं। अब Who-Fi ने यूजर्स के सामने एक बड़ी टेंशन खड़ी कर दी है।
AI बेस्ड Who-Fi टेक्नोलॉजी में लोकेशन के साथ साथ कैमरे का भी एक्सेस मिल जाता है। इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर एक रिसर्च पेपर सामने आया है जिसमें इसके बारे में खुलासा हुआ है। रिसर्च पेपर से मिली जानकारी के मुताबिक यह किसी भी WiFi सिग्नल को बायोमैट्रिक स्कैनर में कनवर्ट कर देता है। यह टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है कि यह न सिर्फ किसी व्यक्ति के मूवमेंट और उसकी पोजिशन को ट्रैक कर सकती है ब्लकि उसके यूनिक बायोमैट्रिक सिग्नेचर का भी डिटेल ले सकती है।
Who-Fi क्या है
इस लेटेस्ट Who-Fi टेक्नोलॉजी के बारे में arXiv नामक ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित रिसर्च पेपर में खुलासा हुआ। यह टेक्नोलॉजी 2.4Ghz वाले सामान्य वाई-फाई सिग्नल का इस्तेमाल करके किसी भी व्यक्ति को पहचान सकती है। इससे उसे ट्रैक भी किया जा सकता है। अभी यह टेक्नोलॉजी टेस्टिंग फेज में है और इसका अभी रियल वर्ल्ड में टेस्ट नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि जब कोई व्यक्ति Wi-Fi सिग्नल के करीब होता है तो सिग्नल के नेचुरल रूट में एक डिस्टर्बेंस क्रिएट होता है। इससे एक यूनिक पैटर्न बनता है। यह पैटर्न इंसानों के फिंगरप्रिंट, चेहरे की बनावट की तरह एक्यूरेट होता है। Who Fi की टेक्नोलॉजी इस पैटर्न की पहचान करके व्यक्ति की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है।
दीवार के पीछे से भी कर लेता है पहचान
Who-Fi टेक्नोलॉजी में वाई-फाई सिग्नल और ट्रांसफॉर्मर बेस्ड न्यूरल नेटवर्क का कॉम्बिनेशन होता है। यह लोगों की साइन लैंग्वेज को काफी तेजी से समझती है। इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि किसी को ट्रैक करने या फिर सुनने के लिए इसमें किसी भी तरह के कैमरे या फिर माइक्रोफोन की जरूरत नहीं होती है। यह दीवार के पीछे मौजूद व्यक्ति को भी करीब 95% तक सही से पहचान कर सकता है। Who-Fi के लिए सिर्फ एक एंटीना ट्रांसमीटर और तीन एंटीना रिसीवर की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है।
