Redmi New Smartphone Launch: Xiaomi का सब ब्रैंड Redmi भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी भारत में एक स्मार्टफोन लाने जा रही है जो बैटरी बैकअप के मामले में की सारे स्मार्टफोन्स को पटखनी देने वाला है। रेडमी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे टीज करना भी शुरू कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने अभी इस अपकमिंग फोन का नाम रिवील नहीं किया है।
कंपनी ने अपने आने वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन, लीक्स की मानें तो यह Redmi 15 5G हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन सीरीज में 4 तगड़े स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा इसके बाद भारत में इसकी एंट्री होगी।
माइक्रोसाइट हुई लाइव
रेडमी की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G, Redmi 15 (4G) और Redmi 15C (4G) को लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय में कई सारी लीक्स सामने आई हैं। अब इसके बेस मॉडल में मिलने वाले कैमरा सेटअप और बैटरी की लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक उनका अपकमिंग स्मार्टफोन बैटरी बैकअप के मामले एक नई क्रांति लेकर आएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है।
1% बैटरी में घंटो चलेगा स्मार्टफोन
अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर रेडमी की तरफ से कुछ शानदार आंकड़ें पेश किए गए हैं। काउंटरप्वाइंट के मुताबिक रेडमी ने बताया कि लगभग 46% ऐसे यूजर्स हैं जो दिन में करीब दो बार अपने स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं। ठीक इसी तरह 90% ऐसे यूजर्स हैं जिनमें स्मार्टफोन की बैटरी के 50% से 30% के बीच बचने पर उसे चार्ज करने की एंग्जायटी होने लगती है। रेडमी ने दावा किया कि उसका अपमकिंग स्मार्टफोन बार-बार चार्जिंग के झंझट से छुटकारा दिलाएगा। कंपनी के मुताबिक आने वाला स्मार्टफोन सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी रह जाने पर भी 7.6 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है।
Redmi 15 5G के संभावित फीचर्स
रेडमी अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन दे सकती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। Redmi 15 5G को कंपनी 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो इसमें वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
