Apple ने बुधवार को आयोजित अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 सीरीज के दो प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के नए Pro मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। Apple ने इस बार परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी पर खास फोकस किया है।
A20 Pro चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट जेनरेशन चिप है, जिसे बेहतर प्रोसेसिंग पावर, पावर एफिशिएंसी और AI से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है। नए चिपसेट की मदद से यूजर्स को गेमिंग, मल्टीटास्किंग, फोटो-वीडियो एडिटिंग और अन्य हेवी टास्क में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
Apple का नया C2 मॉडेम
कंपनी ने नए iPhone Pro मॉडल में अपने इन-हाउस C2 मॉडेम का इस्तेमाल किया है। यह Apple की अपनी मॉडेम टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। नए मॉडेम से कनेक्टिविटी और नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी में भी सुधार मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro सीरीज में क्या बदला?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पिछले साल के Pro मॉडल्स की तुलना में हार्डवेयर स्तर पर अपग्रेड किया गया है। नए प्रोसेसर और मॉडेम के अलावा Apple ने डिवाइस की ओवरऑल परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर जोर दिया है। दोनों मॉडल Apple के प्रीमियम iPhone लाइनअप का हिस्सा हैं और कंपनी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को पेश करते हैं।
स्टोरी अपडेट हो रही है
