टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन का Safe Mode क्या होता है? जानें कब इसे इस्तेमाल करना चाहिए

अगर आपको नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन में मिलने वाला है Safe Mode एंड्रॉयड सिस्टम का एक खास तरह का बूट मोड होता है। इस मोड में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरी ऐप्स को ही एक्टिव रखता है।

Safe Mode

स्मार्टफोन का सेफ मोड बड़ी सहूलियत देता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Smartphone Safe Mode: आजकल लगभग हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Safe Mode का विकल्प होता है, लेकिन ज़्यादातर लोग नहीं जानते कि यह किस काम आता है। आम तौर पर जब फोन अचानक धीमा चलने लगता है, बार-बार हैंग होता है या अपने आप रीस्टार्ट होने लगता है, तो लोग सोचने लगते हैं कि शायद फोन का हार्डवेयर खराब हो गया है।

लेकिन कई बार इसकी असली वजह कोई ऐसा ऐप होता है जो ठीक से काम नहीं कर रहा होता। ऐसे समय में Safe Mode बहुत काम आता है। यह फोन को सिर्फ जरूरी सिस्टम ऐप्स के साथ चालू करता है, जिससे पता लगाया जा सकता है कि समस्या किसी थर्ड-पार्टी ऐप की वजह से है या नहीं।

अगर आपको नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन में मिलने वाला है Safe Mode एंड्रॉयड सिस्टम का एक खास तरह का बूट मोड होता है। इस मोड में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरी ऐप्स को ही एक्टिव रखता है। अगर आप अपने फोन में सेफ मोड को एक्टिव करते हैं तो फोन में डाउनलोड सभी थर्ड पार्टी ऐप्स अस्थाई रूप से काम करना बंद कर देते हैं।

सॉल्व हो जाएगी बड़ी समस्या

सेफ मोड का मकसद फोन को एक सुरक्षित और क्लीन यूआई इंटरफेस के साथ फोन को चलाना है। इससे आप अपने फोन में आने वाली किसी भी तरह की दिक्कत के बारे में जान सकते हैं कि प्रॉब्लम फोन के सिस्टम में है या फिर किसी ऐप्स की वजह से है। अगर आपका फोन सेफ मोड एक्टिव करने के बाद पूरी तरह से ठीक से चलता है तो मतलब दिक्कत आपके किसी ऐप की वजह से है।

अगर आपके फोन में नया है और अचानक स्लो हो जाए या फिर बार-बार वह फ्रीज हो रहा है या फिर ऐप्स खुद-ब-खुद ऐप्स बंद हो रहे हैं तो स्मार्टफोन को एक बार सेफ मोड पर जरूर सेट करके देखें। स्मार्टफोन की बैटरी भी कई बार दिक्कत करने लगती है ऐसे में एक बार सेफ मोड को ऑन करके आप दिक्कत का पता कर सकते हैं।

फोन में काम करेंगे लिमिटेड फीचर्स

Safe Mode में फोन सिर्फ सीमित सुविधाओं के साथ चलता है। इसमें आप कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं, सेटिंग्स इस्तेमाल कर सकते हैं और सिर्फ जरूरी सिस्टम ऐप्स ही चलते हैं। सोशल मीडिया ऐप्स, गेम्स और बाकी डाउनलोड किए गए ऐप्स अपने आप बंद रहते हैं। इसी वजह से फोन ज्यादा स्मूथ और स्टेबल तरीके से काम करता है और यह समझना आसान हो जाता है कि परेशानी आखिर किस वजह से हो रही है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article