टेक एंड गैजेट्स

Airtel लेकर आया Referral प्रोग्राम, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, जानें इसके फायदे

कंपनी का कहना है कि ग्राहक किसी नए व्यक्ति को सर्विस के लिए रेफर कर सकते हैं, रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहरा सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझाते हैं कि एयरटेल का 'फास्ट लेन 5G' पोस्टपेड रेफरल प्रोग्राम कैसे काम करता है।

Image

एयरटेल के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए ऑफर्स लाती रहती है। Airtel ने हाल ही में अपनी 'प्रायोरिटी पोस्टपेड' सेवा का नाम बदलकर इसे 'फास्ट लेन 5G' कर दिया है। कंपनी के अनुसार, सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिर्फ इसका नाम नया रखा गया है। इसके साथ ही एयरटेल ने एक नया रेफरल प्रोग्राम भी अपने यूजर्स के लिए शुरू किया है। इसमें कंपनी के यूजर्स नए ग्राहकों को जोड़कर पोस्टपेड बिल पर फायदा पा सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि ग्राहक किसी नए व्यक्ति को सर्विस के लिए रेफर कर सकते हैं, रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहरा सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझाते हैं कि एयरटेल का 'फास्ट लेन 5G' पोस्टपेड रेफरल प्रोग्राम कैसे काम करता है।

TelecomTalk की तरफ से शेयर की गई रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने अपने Fast Lane 5G यूजर्स के लिए एक नया रेफरल प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ सर्विस का नाम बदला गया है लेकिन इसमें मिलने वाले सभी फायदे पहले की ही तरह रहेंगे।

दोनों यूजर्स को मिलेगा ऑफर का फायदा

इस प्रोग्राम के तहत अगर कोई यूजर अपने दोस्त, रिलेटिव या फिर किसी परिचित को रेफर करता है और वह व्यक्ति दिए गए रेफरल लिंक के माध्यम से एयरटेल की इस सर्विस के साथ जुड़ता है तो दोनों ही यूजर्स को 300 रुपये का एयरटेल कूपन मिलेगा। मतलब कंपनी इस नए ऑफर का फायदा रेफर करने वाले और रेफरल स्वीकार करने वाले, दोनों को ही दे रही है।

मिले हुए कूपन का उपयोग एयरटेल के पोस्टपेड बिल का भुगतान करने के लिए भी किया जा सकता है। इस तरह यूजर्स अपने दोस्तों को सर्विस से जोड़कर अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं।

Airtel Referral Fast Lane 5G Postpaid इस तरह से एक्सेस करें

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Airtel दोस्तों को इस सर्विस के लिए इनवाइट भेजना होगा
  • इस इनवाइट को आप कंपनी के Airtel Thanks app के जरिए ही भेज सकते हैं।
  • आपको बता दें कि यह ऐप iOS और Android दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • अब ऐप में आपको वो सर्विस चुननी है, जिसे आप रेफर करना चाहते हैं।
  • इसमें आपको Broadband, postpaid, DTH, Airtel Black और Prepaid services of the telecom operator के ऑप्शन मिलेंगे।
  • इसमें आपको अपने दोस्तों के साथ सिर्फ सर्विस का लिंक शेयर करना होगा।
  • अगर कोई आपके शेयर किए गए लिंक से साइन-अप करता है तो आपको 300 रुपये का एयरटेल कूपन मिल जाएगा।
  • आपको बता दें कि प्रीपेड रेफरल कूपन की कीमत 100 रुपये ही है। बाकी के यूजर्स को 300 रुपये का कूपन प्राप्त होगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article