यूटिलिटी

AC चलने से बढ़ रहा है बिजली का बिल? BEE की ये गाइडलाइन खत्म कर देगी बड़ी टेंशन

AC चलने से बिजली का बिल बढ़ता है, लेकिन खुद एसी में ऐसी सेटिंग होती हैं जिनसे आप आसानी से बिल को कम कर सकते हैं। कई बार लोग गलत टेम्प्रेचर का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे बिजली का बिल रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है।

Image

आप आसान टिप्स को फॉलो करके एसी से बढ़ने वाले बिल को काफी कम कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर ही एक ऐसी चीज है जो हमें भीषण गर्मी से राहत देता है। AC हमें ठंडी हवा तो देता है लेकिन इससे एक बड़ी परेशानी भी होती है। एक तरह एसी हमें गर्मी से बचाता है तो वहीं दूसरी तरफ इससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके एसी से बढ़ने वाले बिजली बिल को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

एसी चलने से बिजली का बिल जरूर बढ़ता है लेकिन खुद एसी में ऐसी सेटिंग होती हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से बिजल बिल को कम कर सकते हैं। बता दें कि कई बार लोग गलत टेम्प्रेचर का भी इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से बिजली का बिल रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है। अक्सर लोग कमरे को तुरंत ठंडा करने के चक्कर में AC को 16 या 18 डिग्री पर चला देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपकी जेब पर कितनी भारी पड़ रही है?

आइए जानते हैं कि AC को किस परफेक्ट टेम्परेचर पर सेट करने से आपको बेहतरीन कूलिंग भी मिलेगी और बिजली का बिल भी सबसे कम आएगा। सही टेम्प्रेचर सेट करके आप अपनी बड़ी टेंशन को खत्म कर सकते हैं।

BEE की गाइडलाइन

भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मुताबिक, AC के लिए सबसे आदर्श और किफायती टेम्परेचर 24°C है। हर एक एसी में भी यही मानक लिखा हुआ होता है। यदि आप अपने AC को 24°C पर चलाते हैं, तो इससे आपको अच्छे से कूलिंग भी मिलेगी और साथ ही बिजली का बिल भी नहीं बढ़ेगा।

आपको बता दें कि आप जब एसी के तापमान को कम करते हैं तो कंप्रेशर रूम को जल्दी ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करता है। जिसकी वजह से बिजली की खपत अधिक होती है। अगर आप एसी चलाने के बाद उसे 24°C पर सेट करते हैं, तो आप लगभग 24% तक बिजली की बचत कर सकते हैं। दरअसल, AC के टेम्परेचर को हर 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली की बचत होती है। यानी अगर आप 18°C की जगह 24°C पर AC चलाते हैं, तो सीधे तौर पर आपकी बिजली की खपत बहुत कम हो जाती है।

जानें इसके पीछे का कारण

जब आप AC को 16 या 18 डिग्री पर सेट करते हैं, तो कमरे का तापमान वहां तक पहुंचाने के लिए AC के कंप्रेसर को लगातार बिना रुके बहुत देर तक काम करना पड़ता है। कंप्रेसर जितना ज्यादा चलेगा, बिजली का बिल उतना ही ज्यादा आएगा। वहीं, जब आप तापमान 24°C सेट करते हैं, तो कमरा जल्दी उस तापमान पर पहुंच जाता है। जैसे ही कमरा 24°C पर ठंडा होता है, AC का कंप्रेसर अपने आप कट-ऑफ (बंद) हो जाता है। इससे बिजली की खपत सीधे आधी हो जाती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article