टेक एंड गैजेट्स

Vivo Y39 5G: कम कीमत में दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, मिलेगी 6,500mAh की बड़ी बैटरी

Vivo Y39 5G: Vivo Y39 5G में 6.68 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। वीवो Y39 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी एचडी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। Vivo Y39 5G में 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Image

Vivo Y39 5G

Vivo Y39 5G: वीवो ने भारत में अपने सस्ते 5G फोन वीवो Vivo Y39 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और P54 रेटिंग मिलती है। फोन में मिलिट्री ग्रेड रेजिस्टेंस और SGS सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी सही है।

Vivo Y39 5G Price: कितनी है कीमत

Vivo Y39 5G को लोटस पर्पल और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y39 5G Specifications: क्या है खासियत

Vivo Y39 5G में 6.68 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और (720 x 1,608 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन को Android 15 आधारित Funtouch OS 15 के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसके साथ दो साल के OS और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो वीवो Y39 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी एचडी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article