टेक एंड गैजेट्स

Vivo Y31 5G सीरीज भारत में लॉन्च, 50MP का कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी से है लैस, जानें कीमत

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। वीवो की इस लेटेस्ट सीरीज का नाम Vivo Y31 5G है। इस सीरीज में आपको दो दमदार स्मार्टफोन्स मिलने वाले हैं।

Image

वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में कई सारे धांसू फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Smartphone Launch in India: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपने फैंस के लिए एक और नए स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। वीवो की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Vivo Y31 5G है। इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G शामिल हैं। आप एक नया फोन लेने जा रहे हैं तो इन्हें भी चेक लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

सीरीज के बेस वेरिएंट यानी Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। वीवो ने इस स्मार्टफोन सीरीज को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसे डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आपको इन स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Vivo Y31 5G की कीमत

वीवो ने Vivo Y31 5G को दो वेरिएंट ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें आपको 4GB +128GB स्टोरेज वेरिएंट और 4GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 14,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप 256GB वाला मॉडल खरीदते हैं तो इसकी कीमत 16,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको रोज रेड कलर के साथ डायमंड ग्रीन कलर का ऑप्शन मिलेगा।

Vivo Y31 Pro 5G की कीमत

Vivo Y31 Pro 5G को वीवो ने दो वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप 128GB वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 18,999 रुपये खर्च करने होंगे वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस स्मार्टफोन में आपको मोका ब्राउन और ड्रीमी व्हाइट कलर का ऑप्शन मिलता है।

अगर आप इन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि आप इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। कंपनी अपने ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत Vivo Y31 5G पर 1000 रुपये का और Vivo Y31 Pro 5G पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसके अलावा आपको 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिलेगा।

Vivo Y31 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo Y31 5G में आपको 6.68 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें HD+ LCD पैनल दिया गया है।
  • डेली रूटीन वर्क के लिए इसमें आपको डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • डिस्प्ले में आपको गार्जियन ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।
  • स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए आपको Vivo Y31 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है।
  • स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें आपको 44W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
यह भी पढ़ें- iPhone Air जैसा स्लिम डिजाइन, लेकिन इसकी कीमत 1 लाख नहीं 20 हजार रुपये से भी है कम, फीचर्स भी हैं दमदार
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article