टेक एंड गैजेट्स

iPhone Air जैसा स्लिम डिजाइन, लेकिन इसकी कीमत 1 लाख नहीं 20 हजार रुपये से भी है कम, फीचर्स भी हैं दमदार

iPhone Air को एप्पल ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है। यह एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। अगर आप इतने रुपये नहीं खर्च कर सकते हैं अब आपको एक ऐसे स्लिम स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है।

Image

टेक्नो के इस स्मार्टफोन में मिलेंगे दमदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Apple की तरफ से हाल ही में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने अब तक का सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया जिसका नाम iPhone Air है। अपने स्लिम डिजाइन की वजह से यह स्मार्टफोन जमकर पॉपुलर हो रहा है। अगर आप इसे खरीदना चाहत हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको 119990 रुपये खर्च करने होंगे। हम आपको आज एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो iPhone Air की तरह स्लिम है लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको एक लाख रुपये नहीं खर्च करने होंगे।

हम जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वह सिर्फ डिजाइन में ही स्लिम नहीं है बल्कि इसमें फीचर्स भी तगड़े मिलते हैं। अगर आप कम कीमत में एक स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन चाहते हैं तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन की पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

सुर्खियों में छाया यह स्मार्टफोन

पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। इनमें से कुछ स्मार्टफोन्स अपने डिजाइन और लुक को लेकर जमकर सुर्खियों में छाए रहे। इसी लिस्ट में शामिल है Tecno Pova Slim 5G है। iPhone Air जहां 5.5mm थिकनेस के साथ आता है वहीं Tecno Pova Slim 5G की थिकनेस सिर्फ 5.95mm है। दोनों ही स्मार्टफोन की थिकनेस में 19-20 का अतंर है लेकिन इनकी कीमत में जमीन-आसमान का अंतर है।

कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

iPhone Air की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है। इसे खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कम कीमत में एक तगड़ा स्मार्टफोन चाहते हैं तो Tecno Pova Slim 5G की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है जिससे आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल मिलने वाला है।

Tecno Pova Slim 5G आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 पर रन करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस चिपसेट में Mediatek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। टेक्नो ने इसमें 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में आपको Sky Blue, Slim White, Cool Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।

iPhone Air से इस मामले में है आगे

आईफोन एयर में आपको सिर्फ 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसकी डिस्प्ले में कंपनी ने सिर्फ 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है। इसके अलावा टेक्नो के स्मार्टफोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। वहीं आईफोन एयर के रियर पैनल में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेंसर के मामले में भी Tecno Pove Slim 5G बाजी मारता है। आईफोन एयर में आपको सिर्फ 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जबकि टेक्नो के स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Tecno Pove Slim 5G में आपको 5160mAh की बैटरी मिलती है जबकि आईफोन एयर में सिर्फ 3149mAh की बैटरी मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article