टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Vivo का दमदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा

Vivo Y300 Plus Launched in India: वीवो वाई300 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम है, जिसे वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Image

Vivo Y300 Plus (image-Vivo)

Vivo Y300 Plus: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए किफायती फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 695 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.78-इंच 3D कर्व्ड डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वीवो वाई300 प्लस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo Y300 Plus Price: कितनी है कीमत

वीवो वाई300 प्लस को भारत में दो कलर- सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक में पेश किया गया है। फोन सिंगल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। फोन को वीवो इंडिया ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी फोन के साथ 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।

वीवो Y300 प्लस की खासियत

वीवो वाई300 प्लस में 6.78 इंच का फुल-एचडी 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटच ओएस 14 है। इसके अलावा फोन में 6nm स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम है, जिसे वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैसा है कैमरा

वीवो वाई300 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

5,000mAh की बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी-धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article