टेक एंड गैजेट्स

कम कीमत में लॉन्च हुआ Vivo का धाकड़ फोन, डिस्प्ले-कैमरा ऐसा कि आ जाएगा दिल!

Vivo Y29 5G Launched In India: वीवो Y29 5G में 6.68-इंच की LCD Punch-Hole HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलता है।

Image

Vivo Y29 5G (image-Vivo)

Vivo Y29 5G Launched In India: वीवो ने अपने किफायती स्मार्टफोन वीवो बाय 29 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.68-इंच की LCD Punch-Hole डिस्प्ले, 50MP कैमरा और FunTouchOS 14 पर आधारित एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5500mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo Y29 5G Price: भारत में कितनी है कीमत

Vivo Y29 5G भारत में चार कॉन्फिगरेशन में आया है, जैसे 4GB+128GB, 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB शामिल है। इन वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 13,999 रुपये, 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। फोन को डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड जैसे रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y29 5G Specs: स्पेसिफिकेशन

वीवो Y29 5G में 6.68-इंच की LCD Punch-Hole HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। Vivo Y29 5G में FunTouchOS 14 पर आधारित एंड्रॉयड 14 मिलता है।

दमदार है कैमरा

Y29 के पीछे वर्टिकल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 0.8MP मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें डायनामिक लाइट एलईडी फ्लैश है। Y29 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5500mAh की बैटरी और 44W की Rapid Charging का सपोर्ट है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल सिम सपोर्ट के अलावा 5G, WiFi, Bluetooth 5.4, USB Type C और 3.5mm का ऑडियो जैक और IP64 रेटिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article