टेक एंड गैजेट्स

200MP कैमरे वाले Vivo X300 Ultra और X300 FE की सेल हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X300 Ultra में आपको 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें आपको सेगमेंट का सबसे शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही आपको इसमें 50 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

Image

वीवो के दोनों ही फोन्स में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra, और Vivo X300 FE को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप कैटेगरी में आते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में ये दोनों ही स्मार्टफोन्स अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। मतलब इनकी सेल भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को दोनों ही फोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट भी दे रही है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें सेगमेंट का सबसे दमदार कैमरा सेटअप मिले जो आपको कंटंटे क्रिएशन में मदद करे तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। इसके साथ ही वीवो के ये दोनों ही स्मार्टफोन्स मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए भी परफेक्ट रहने वाले हैं।

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की कीमत

Vivo X300 Ultra की कीमत की बात करें तो इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएं की कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं अगर आप Vivo X300 FE खरीदते हैं तो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसके 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये हैं। इन दोनों ही फोन्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon से खरीद पाएंगे। इन फोन्स पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो अगर आप एसबीआई और एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

Vivo X300 Ultra Specifications

  • Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • डिस्प्ले में आपको 3168 × 1440 रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • Vivo X300 Ultra में आपको सेगमेंट का सबसे दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसमें 200+200+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Vivo X300 FE Specifications

  • Vivo X300 FE में 6.31 इंच की LTPO AMOLED फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • डिस्प्ले में आपको 1216×2640 पिक्सल का रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
  • परफॉर्मेसं के लिए इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50+8+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • सेल्पी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article