टेक एंड गैजेट्स

Android यूजर्स के लिए X का बड़ा अपडेट, 18 महीने बाद तक के लिए शेड्यूल कर पाएंगे पोस्ट

अब तक X पर पोस्ट शेड्यूल करने की सुविधा वेबसाइट और iOS ऐप पर ही उपलब्ध थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे Android यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया है। X के स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवगेनी मात्सियुक ने गुरुवार को इस नए फीचर की जानकारी दी।

Image

एक्स पर आया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस्तेमाल करने वाले Android यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी पोस्ट पब्लिश करने के लिए हर बार सही समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कंपनी ने Android ऐप में पोस्ट शेड्यूल करने का फीचर शुरू कर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी पोस्ट पहले से तैयार करके मनचाही तारीख और समय पर पब्लिश कर सकते हैं।

खास बात यह है कि इस फीचर के जरिए 18 महीने पहले तक पोस्ट शेड्यूल की जा सकती है। यूजर्स अपनी पोस्ट में फोटो और वीडियो भी जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, शेड्यूल की गई पोस्ट को बाद में एडिट करने, उसका समय बदलने या डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा। आइए जानते हैं कि X का यह नया फीचर कैसे काम करेगा।

यूजर्स को मिला पोस्ट शेड्यूल का ऑप्शन

अब तक X पर पोस्ट शेड्यूल करने की सुविधा वेबसाइट और iOS ऐप पर ही उपलब्ध थी। लेकिन अब कंपनी ने इसे Android यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया है। X के स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवगेनी मात्सियुक ने गुरुवार को इस नए फीचर की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि Android ऐप में पोस्ट को पहले से शेड्यूल कैसे किया जा सकता है।

इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी पोस्ट के लिए 18 महीने आगे तक की तारीख और समय चुन सकते हैं। यानी अगर आप किसी खास दिन पोस्ट पब्लिश करना चाहते हैं, तो उसे अभी से तैयार करके रख सकते हैं। तय समय आते ही पोस्ट अपने आप आपके अकाउंट से पब्लिश हो जाएगी।

फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल

X के नए फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए यूजर्स को पोस्ट तैयार करते समय शेड्यूलिंग का विकल्प चुनना होगा। इसमें आप अपनी पोस्ट लिखने के साथ फोटो या वीडियो भी जोड़ सकते हैं। इसके बाद अपनी पसंद की तारीख और समय चुनकर 'Set Schedule' पर टैप करना होगा। बस, आपका काम हो जाएगा। अब तय समय आने पर X खुद ही उस पोस्ट को पब्लिश कर देगा। इसके लिए आपको ऐप खुला रखने या बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं होगी।

पोस्ट शेड्यूल होने के बाद X की तरफ से नोटिफिकेशन भी मिलेगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी शेड्यूल पोस्ट पब्लिक हो चुकी है। बाद में पोस्ट को एडिट या डिलीट करने का भी मिलेगा विकल्प अगर आपने कोई पोस्ट शेड्यूल कर दी है और बाद में उसमें बदलाव करना चाहते हैं, तो इसकी भी सुविधा मिलेगी। शेड्यूल की गई पोस्ट X ऐप के 'Drafts' सेक्शन में दिखाई देंगी। यहां जाकर यूजर्स अपनी सभी शेड्यूल पोस्ट देख सकते हैं।

यहां आपको मिलेंग कई ऑप्शन

पोस्ट एडिट करें: शेड्यूल की गई पोस्ट के टेक्स्ट या कंटेंट में बदलाव कर सकते हैं।

समय बदलें: अगर पोस्ट किसी दूसरी तारीख या समय पर पब्लिश करनी है, तो शेड्यूल अपडेट कर सकते हैं।

पोस्ट डिलीट करें: अगर आप किसी पोस्ट को पब्लिश नहीं करना चाहते, तो उसे हटा सकते हैं।

पोस्ट में बदलाव करने के बाद 'Save changes' पर टैप करना होगा। इससे आपके नए बदलाव पूरी तरह से सेव हो जाएंगे। अगर आप X का इस्तेमाल करते हैं तो नए फीचर्स काफी काम आने वाले हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article