सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज प्रीमियम कैटेगरी की स्मार्टफोन सीरीज है। सैमसंग की इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स काफी महंगे होते हैं इसलिए कई लोग इसे खरीद नहीं पाते।
अगर आप Samsung Galaxy S25 5G को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट के इस स्मार्टफोन पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर आ गया है। अब आप हजारों रुपये की बचत के साथ इसे खरीद सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने Samsung Galaxy S25 5G की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है। इसमें आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Flipkart में Samsung Galaxy S25 5G को 80,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह प्राइस इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। अब आप इसे इसकी रियल प्राइस से बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में सीधे-सीधे 22% की बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे सिर्फ 62,999 रुपये रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आपके सीधे-सीधे 18 हजार रुपये बचने वाले हैं।
इस स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए जा रहे बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर आपको 3,625 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3,150 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy S25 5G की खरीदारी पर आप सबसे बड़ी बचत एक्सचेंज ऑफर में कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 33,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप 10 हजार रुपये की भी सेविंग इस ऑफर में कर लेते हैं तो इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 52,999 खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ 6.2 इंच की डायनेमिक LTPO Amoled डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। इसमें आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है।
सैमसंग ने परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको 4000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है।