Jio ने 365 दिन की टेंशन कर दी खत्म, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिली बड़ी राहत

Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अब आप एक सस्ता प्लान लेकर 365 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। अब आपको बार बार रिचार्ज प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 14 2026, 16:31 IST
Jio के पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पोर्टफोलियोImage Credit : IStock01 / 09

Jio के पास इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 51 करोड़ से अधिक लोगों का यूजरबेस है। कंपनी के पास सबसे बड़ा यूजरबेस और साथ ही सबसे बड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो मौजूद है।

कंपनी के पास हैं कई तरह के प्लान्सImage Credit : IStock02 / 09

कंपनी के पास हैं कई तरह के प्लान्स

मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो की लिस्ट में कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। लिस्ट में आपको शॉर्ट टर्म के साथ साथ लॉन्ग टर्म वाले वाले कई बेहतरीन प्लान्स भी मिल जाते हैं।

एक साल के लिए टेंशन होगी खत्मImage Credit : IStock03 / 09

एक साल के लिए टेंशन होगी खत्म

अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमला कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जो आपको एक साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से पूरी तरह से फ्री रखने वाला है।

Jio का सस्ता एनुअल प्लानImage Credit : IStock04 / 09

Jio का सस्ता एनुअल प्लान

आपको बता दें कि जियो के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए 3599 रुपये का एक शानदार किफायती रिचार्ज प्लान मौजूद है।

एनुअल प्लान में मिलेंग ढेर सारे ऑफर्सImage Credit : IStock05 / 09

एनुअल प्लान में मिलेंग ढेर सारे ऑफर्स

आपको 3599 रुपये का प्लान एक बार में थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसमें मिलने वाले ऑफर्स और प्रति दिन की कास्ट देखेंगे तो आपको यह प्लान एक साल में काफी अफोर्डेबल लगेगा।

लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंगImage Credit : IStock06 / 09

लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

जियो अपने ग्राहकों को 3599 रुपये के प्रीपेड प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आपको प्लान में एक साल के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

फ्री चैटिंग की भी मिलेगी सुविधाImage Credit : IStock07 / 09

फ्री चैटिंग की भी मिलेगी सुविधा

फ्री कॉलिंग के साथ साथ आपको सभी नेटवर्क के लिए फ्री चैटिंग की भी सुविधा दी जाती है। प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं।

अधिक डेटा चाहने वालों की हुई मौजImage Credit : IStock08 / 09

अधिक डेटा चाहने वालों की हुई मौज

जियो का यह एनुअल प्लान उन यूजर्स के लिए भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं। इस प्लान में आपको एक साल के लिए 912GB से अधिक डेटा दिया जाता है। आप हर दिन 2.5GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल यूजर्स को कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्सImage Credit : IStock09 / 09

मोबाइल यूजर्स को कई सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

जियो के इस एनुअल प्लान में आपको कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को प्लान के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी देती है। इसमें आपको जियो हॉटस्टार का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!