टेक एंड गैजेट्स

50MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया स्मार्टफोन, फ्री में मिलेगी TWS ईयरफोन

Vivo V50 Elite Edition: वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.77 इंच की फुल HD+ क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है।

Image

Vivo V50 Elite Edition

Vivo V50 Elite Edition: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी50 एलीट एडिशन (Vivo V50 Elite Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा और कंपनी इसके साथ बॉक्स में वीवो TWS 3e ईयरफोन दे रही है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, और यह 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo V50 Elite Edition: कीमत

फोन की कीमत ₹41,999 रखी गई है और यह केवल रोज रेड रंग में उपलब्ध है। इसे Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स के तहत ऑनलाइन खरीदारों को HDFC, SBI और Axis कार्ड से ₹3,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक या एक्सचेंज बोनस मिल सकता है, साथ ही छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है। ऑफलाइन खरीदारों के लिए भी कई बैंकों पर ₹3,000 की छूट और V-upgrade प्रोग्राम के तहत एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

स्टैंडर्ड Vivo V50 की कीमत 12GB + 512GB विकल्प के लिए 40,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB और 8GB + 128GB वेरिएंट क्रमशः 36,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं । वहीं, वीवो TWS 3e ईयरफोन की कीमत 1,899 रुपये है।

Vivo V50 Elite Edition: स्पेसिफिकेशन

वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.77 इंच की फुल HD+ क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने तीन साल के OS अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है और यह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सपोर्ट की बात करें इसमें Zeiss सपोर्ट वाला सेंसर मिलता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है। फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में IP68 और IP69 सर्टिफाइड मिलता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और USB 3.2 Type-C पोर्ट भी दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article