टेक एंड गैजेट्स

Vivo ने लॉन्च किया धाकड़ कैमरे वाला स्मार्टफोन, शानदार डिजाइन-डिस्प्ले के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

Vivo T4 Ultra india launch: वीवो टी4 अल्ट्रा में 6.67 इंच 120 हर्ट्ज कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो Vivo T4 Ultra में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी शूटर, 8MP GalaxyCore GC08A8 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और OIS के साथ 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा है।

Image

Vivo T4 Ultra की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है।

Vivo T4 Ultra india launch: वीवो ने बुधवार को भारत में अपने मिड रेंज कैमरा स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50MP सेल्फी कैमरा और MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 6.67-इंच की OLED स्क्रीन और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट वाला कैमरा मिलता है।

Vivo T4 Ultra Price: कीमत

Vivo T4 Ultra को दो कलर ऑप्शन-मेट्योर ग्रे और फीनिक्स गोल्ड में पेश किया गया है। वीवो टी4 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इस कीमत पर 8GB रैम/256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीं 12GB रैम/256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB रैम/512GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है।

Vivo T4 Ultra Specifications: डिस्प्ले और प्रोसेसर

वीवो टी4 अल्ट्रा में 6.67 इंच 120 हर्ट्ज कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स (हाई ब्राइटनेस मोड में 1,600 निट्स) मिलता है। फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 के साथ आता है और कंपनी 3 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है।

Vivo T4 Ultra में नया मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो Immortalis-G720 GPU के साथ आता है। इसमें 8/12GB LPPDDR5 रैम और 256/512GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो Vivo T4 Ultra में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी शूटर, 8MP GalaxyCore GC08A8 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और OIS के साथ 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा है। फ्रंट में GalaxyXore GC2E1-WA1XA सेल्फी शूटर मिलता है।

फोन में 5,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल नैनो सिम, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी, NavIC के साथ GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article