टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल यूजर्स ध्यान दें! 15 अप्रैल से स्मार्टफोन में बंद हो जाएगी ये जरूरी सर्विस, DOT ने दिया आदेश

USSD Call Forwarding Services: USSD एक ऐसी सुविधा है जो यूजर्स को अपने कीपैड पर विशिष्ट कोड डायल करके कई फोन सर्विस को एक्सेस करने की सुविधा देती है। आसान भाषा में कहें तो हम फोन में प्रीपेड बैलेंस चेक करने के लिए जो नंबर डायल करते हैं वह भी यूएसएसडी के जरिए किया जाता है।

Image

USSD Call Forwarding Services

USSD Call Forwarding Services: दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल फोन के जरिये होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 15 अप्रैल से यूएसएसडी-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए आदेश दिया है। यानी 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए DoT का बड़ा फैसला

पिछले कुछ वर्षों में भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेज वृद्धि हुई है, जिसमें कई व्यक्तियों को अनजान कॉल करने वालों के कारण लाखों और करोड़ों का नुकसान हुआ है। बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए, दूरसंचार विभाग (DoT) ने पूरे भारत में USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का निर्देश दिया है। यह नियम 15 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

क्या है USSD कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस

USSD एक ऐसी सुविधा है जो यूजर्स को अपने कीपैड पर विशिष्ट कोड डायल करके कई फोन सर्विस को एक्सेस करने की सुविधा देती है। आसान भाषा में कहें तो हम फोन में प्रीपेड बैलेंस चेक करने के लिए जो नंबर डायल करते हैं वह भी यूएसएसडी के जरिए किया जाता है। इसके अलावा फोन का IMEI नंबर देखने के लिए भी यूएसएसडी कोड की मदद ली जाती है।

इसके अलावा यूएसएसडी कोड के माध्यम से कॉल फॉरवर्डिंग को भी एक्टिव किया जा सकता है। कॉल फॉरवर्डिंग यानी यदि आपने अपने नंबर के कॉल को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया है, तो आपको नंबर पर आने वाली कॉल दूसरे (फॉरवर्डेड) नंबर पर जाएगी। स्कैमर्स इस सर्विस का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। यही कारण है कि DoT की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article