टेक एंड गैजेट्स

दुनिया भर में ठप हुआ Twitter, आ रहे ऐसे मैसेज; हजारों यूजर्स परेशान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 07:43 AM IST

Twitter Down: 10,000 से अधिक यूजर्स ने अमेरिका में ट्विटर के काम न करने की शिकायत की है। यही हाल लगभग सभी देशों में है। भारत में भी ट्विटर सही तरीके से काम करता हुआ नहीं दिख रहा है। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे हैं।

Image

ठप हुआ ट्विटर

Photo : BCCL

नई दिल्ली: गुरुवार (29 December 2022) को सुबह-सुबह ट्विटर ठप (Twitter Down) हो गया। कई यूजर्स ने शिकायत की कि ट्विटर सही से काम नहीं कर रहा है। आईडी लॉग इन करने पर ट्विटर नहीं खुल रहा है।

क्या हो रही है समस्या

भारत में भी यूजर्स को ट्विटर लॉग इन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। यूजर का कहना है कि पहले से लॉन इन अकाउंट पहले तो अपने आप बंद हो गया, फिर लॉग इन करने पर भी ओपेन नहीं हो रहा है। मैसेज के रूप में रिफ्रेश या फिर लॉग आउट का ऑप्शन हो रहा है, लेकिन इसे फॉलो करने पर भी अकाउंट नहीं खुल रहा है। फिर से ऐसा ही मैसेज आ रहा है।

रहे ऐसे मैसेज

twitter down (2)

दुनिया भर में ट्विटर की सेवाएं हुईं बाधित

ट्विटर न तो एप्लिशकेश पर और न ही कम्प्यूटर पर खुल रहा है। आईडी लॉग इन करने पर- 'Something went wrong, but don’t fret — it’s not your fault. Let’s try again." लिखा हुआ मैसेज आ रहा है।

रिफ्रेश, रिफ्रेश और फिर से रिफ्रेश

ट्विटर को लॉग इन करने का जो ऑप्शन आ रहा है वो बार-बार रिप्रेश करने के लिए कह रहा है। जिस करने के बाद भी अकाउंट नहीं खुल रहा है। ऐसा करीब पिछले एक घंटे से हो रहा है। न तो लॉग आउट करने से और न ही रिफ्रेश करने से अकाउंट खुल रहा है।

सवालों के घेरे में एलन मस्क

काफी विवादों के बाद कुछ महीने पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है। जिसके बाद से ट्विटर में उथल-पुथल मची हुई है। कर्मचारियों की भारी मात्रा में छटनी की गई है। मस्क विवादों में घिरे हैं और उनके खरीदने के बाद से अब तक तीन बार ट्विटर ठप हो चुका है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article