टेक एंड गैजेट्स

TRAI ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, अब कॉलिंग के लिए भी मिलेंगे सस्ते प्लान्स के ऑप्शन

महंगे रिचार्ज प्लान से लोगों को राहत देने के लिए TRAI ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे ग्राहकों के लिए ज्यादा रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे मुख्य रूप से कॉल और SMS का इस्तेमाल करते हैं।

Image

ट्राई के इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में सस्ते कॉलिंग प्लान्स देखने को मिल सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

TRAI New Rules 2026: अगर आप मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं और महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो अब आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है। महंगे रिचार्ज प्लान की समस्या से राहत देते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने बड़ा फैसला लिया है। ट्राई के नए फैसले के बाद आप आपको कॉलिंग वाले प्लान के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

महंगे रिचार्ज प्लान से लोगों को राहत देने के लिए TRAI ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे ग्राहकों के लिए ज्यादा रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और वे मुख्य रूप से कॉल और SMS का इस्तेमाल करते हैं।

TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं। इसका मकसद ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मोबाइल रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है।

क्या बदलेगा?

  • टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ Voice और SMS वाले STV यानी Special Tariff Voucher उपलब्ध कराने होंगे।
  • 30 दिन और 30 दिन से कम की वैलिडिटी वाले विकल्प देने होंगे।
  • ऐसा विकल्प भी देना होगा जिसे ग्राहक हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू करा सके।
  • अगर किसी महीने वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यू किया जा सकेगा।
  • कंपनियों को 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS विकल्प भी देना होगा।
  • इन Voice-SMS STV में उचित टैरिफ कटौती का प्रावधान होगा।

डेटा इस्तेमाल नहीं करने वालों को क्या फायदा?

अभी कई मोबाइल रिचार्ज में कॉल और SMS के साथ डेटा भी शामिल होता है। ऐसे ग्राहकों के लिए यह जरूरी नहीं कि वे हर महीने डेटा के पैसे भी दें। TRAI के नए नियमों से कम डेटा या बिल्कुल डेटा इस्तेमाल नहीं करने वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने का विकल्प मिलेगा। खासकर कम आय वाले ग्राहक अपनी आर्थिक क्षमता के मुताबिक छोटा या अपनी जरूरत वाला रिचार्ज चुन सकेंगे।

TRAI ने क्यों लिया फैसला?

TRAI ने बताया कि 2024 में लागू किए गए पिछले संशोधन के बाद उसने देखा कि बाजार में Voice और SMS-only STV की उपलब्धता सीमित थी। ऐसे रिचार्ज भी कम थे जिनकी वैलिडिटी छोटी अवधि की हो। इसी वजह से TRAI ने अप्रैल 2026 में नए नियमों का ड्राफ्ट जारी कर लोगों और हितधारकों से सुझाव मांगे थे। ड्राफ्ट पर कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसके अलावा 15 जून 2026 को Open House Discussion भी आयोजित किया गया।

इन सुझावों और अपने विश्लेषण के आधार पर TRAI ने अब नए नियमों को अंतिम रूप दिया है। जिस ग्राहक को इंटरनेट नहीं चाहिए, उसे अब सिर्फ कॉल और SMS के लिए रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। यानी डेटा वाले पैक को लेना जरूरी नहीं होगा और ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुन सकेगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article