Senior Citizen Ke Liye 5 Gadgets: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने घर के बुजुर्गों की सेहत और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर आकर छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां और अकेलापन उनके दैनिक जीवन को थोड़ा कठिन बना देते हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी के दौर में अब कई सारे ऐसे गैजेट्स मौजूद है जो बुजुर्गों की डेली रूटीन लाइफ को बेहद आसान बना सकते हैं।
बाजार में अब ऐसे बेहतरीन और स्मार्ट गैजेट्स आ चुके हैं, जो न सिर्फ दादा-दादी या माता-पिता के मुश्किल कामों को आसान बनाते हैं, बल्कि उनके हर दिन को सुरक्षित और मजेदार भी बनाते हैं। आइए आपको 5 ऐसे ही शानदार गैजेट्स के बारे में जानकारी देते हैं।
स्मार्ट रिंग्स रखेंगी सेहत पर नजर
आज के समय में स्मार्टवॉच के साथ-साथ स्मार्ट रिंग्स भी तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। ये छोटे, हल्के और आरामदायक वियरेबल डिवाइस होते हैं, जो नींद, हृदय गति, तनाव के स्तर और दैनिक गतिविधियों जैसी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों पर नजर रखते हैं। स्मार्ट रिंग्स उन लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बन रही हैं जो बिना बड़ी घड़ी पहने अपनी हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करना चाहते हैं।एंटी स्लिप शॉवर मैट
अगर आपके घर में बुजुर्ग लोग हैं तो उनकी सुविधा और सहूलियत के लिए आप एंटी स्लिप शॉवर मैट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप ज्यादा पानी वाले जगहों पर कर सकते हैं।फॉल डिटेक्शन और SOS अलर्ट वाली स्मार्टवॉच
उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में अचानक पैर फिसलने या गिरने का डर सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में 'फॉल डिटेक्शन' फीचर वाली स्मार्टवॉच उनके लिए वरदान है। अगर कोई बुजुर्ग अचानक गिर जाता है, तो यह वॉच उस झटके को सेंस कर लेती है। यदि वे कुछ सेकेंड तक कोई मूवमेंट नहीं करते, तो यह वॉच अपने आप उनके परिवार के सदस्यों या इमरजेंसी नंबरों पर लोकेशन के साथ SOS अलर्ट भेज देती है।स्मार्ट वाई-फाई वीडियो डोरबेल
घर पर अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होती है। कोई अनजान व्यक्ति दरवाजे पर आए, तो बिना दरवाजा खोले यह जानना जरूरी है कि बाहर कौन है। इस डोरबेल में इन-बिल्ट कैमरा और माइक होता है। जैसे ही कोई घंटी बजाता है, घर के अंदर रखे टैब या मोबाइल स्क्रीन पर बाहर खड़े व्यक्ति का चेहरा साफ दिखने लगता है।इसमें टू-वे कम्युनिकेशन की सुविधा भी होती है जिससे बुजुर्ग अंदर बैठे-बैठे ही बाहर वाले से बात कर सकते हैं। इसके 'AI मोशन डिटेक्शन' फीचर की वजह से अगर कोई दरवाजे के आसपास संदिग्ध हलचल करता है, तो तुरंत अलर्ट मिल जाता है।
