PureWash Washing Machine: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और तकनीक के इस दौर में घर के कामों को आसान बनाने वाले अप्लायंसेस की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में थॉमसन ने अपनी 8 किलोग्राम की PureWash फूली लोडेड ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन (TTL8000S) के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प पेश किया है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। आइए, जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
ये भी पढ़ें: दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए फ्रिज, जानें सही तरीका
फीचर्स और स्मार्ट सुविधाएं
- LED डिजिटल डिस्प्ले- मशीन में एक स्क्रीन लगी होती है जो दिखाती है कि कपड़े धोने में कितना समय बचा है और कौन-सा मोड चल रहा है। इससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
- 3D वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी- यह तकनीक पानी और डिटर्जेंट को अच्छे से मिलाती है और कपड़ों के हर हिस्से तक पहुंचने में मदद करती है। इससे धुलाई ज्यादा असरदार होती है।
- मैजिक फिल्टर और लिंट कलेक्टर- यह फीचर धोते समय कपड़ों से निकले छोटे-छोटे रेशों और गंदगी को इकट्ठा करता है, जिससे पाइप चोक नहीं होता और सफाई बनी रहती है।
- प्रीसेट टाइमर- इस सुविधा से आप पहले से तय कर सकते हैं कि मशीन किस समय कपड़े धोना शुरू करे। जैसे सुबह ऑफिस के पहले या शाम को घर लौटने से पहले।
- डिले स्टार्ट फीचर - अगर आप चाहें कि मशीन कुछ देर बाद चले, तो आप समय सेट कर सकते हैं। मशीन उसी समय से वॉशिंग शुरू कर देगी।
- एरर अलार्म और ऑटो अनबैलेंस डिटेक्शन - अगर मशीन में कोई गड़बड़ी या असंतुलन हो जाता है (जैसे कपड़े एक तरफ जमा हो जाएं), तो यह खुद पहचान कर आपको अलर्ट देती है और संतुलन सही करती है।
- ऑटो पावर ऑफ - जब कपड़े पूरी तरह धुल जाएं, तो मशीन खुद ही बंद हो जाती है, जिससे बिजली की बचत होती है और सुरक्षा भी बनी रहती है।
- मेमोरी बैकअप- अगर वॉशिंग के बीच में बिजली चली जाए, तो मशीन बाद में वहीं से शुरू होती है जहां रुकी थी। आपको फिर से कुछ सेट करने की जरूरत नहीं होती।
