टेक एंड गैजेट्स

Macbook में ऐसे ऑन करें लो पावर मोड, बचेगी बैटरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2022, 08:16 PM IST

Apple आईफोन्स की ही तरह Macbook में लो पावर मोड ऑफर करता है। इस मोड से बैटरी बचाने में मदद मिलती है।

Image

Macbook में ऐसे ऑन करें लो पावर मोड

Apple iPhones में लो पावर मोड ऑफर करता है। ये कुछ फीचर्स को ट्विक कर बैटरी को बचाने में मदद करता है। आप जैसे ही iPhone में लो पावर मोड ऑन करेंगे वैसे ही बैकग्राउंड रिफ्रेश, बहुत हद तक ब्राइटनेस और कुछ और चीजें बेहतर बैटरी लाइफ के लिए बंद हो जाती हैं। गौर करने वाली बात ये है कि Apple द्वारा ये फीचर Mac डिवाइसेज में भी ऑफर किया जाता है।

अभी काफी सारे MacBooks macOS Monterey पर चलते हैं। साथ ही macOS Ventura का पब्लिक स्टेबल अपडेट आने में भी अभी काफी समय है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे macOS Monterey पर चलने वाले MacBook में लो पावर मोड को ऑन कर सकते हैं।

macOS Monterey में ऐसे ऑन करें लो पावर मोड:

macOS Monterey में लो पावर मोड को ऑन करना काफी आसान होता है। आप इसे सीधे Siri से बोलकर भी ऑन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप ये काम मैनुअल तरीके से करना चाह रहे हैं तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि आप macOS Monterey के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन पर हों।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद Apple आइकन पर जाना होगा।
  • इसके बाद System Preferences पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपको बैटरी पर टैप करना होगा। इसका ऑप्शन आपको ‘Printers & Scanners’ और ‘Date & Time’ के बगल में दिख जाएगा। अगर आपको ये दिखाई ना दे तो आप इसे टॉप राइट कॉर्नर से सर्च कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको Battery सेटिंग्स ओपन करना होगा और इसके बाद साइडबार के लेफ्ट बॉटम से बैटरी पर टैप करना होगा।
  • इन स्टेप्स के बाद आपको लो पावर मोड का ऑप्शन आपको दिखाई देगा। इसे ऑन करने के लिए आपको इस पर टैप करना होगा।
  • इसे ऑन करते ही आपको थोड़ी और बैटरी मिल जाएगा। लेकिन, परफॉर्मेंस पहले से कम हो जाएगी।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article