टेक एंड गैजेट्स

भूल गए अपने Wi-Fi का पासवर्ड? डोंट वरी! ऐसे करें सर्च

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2022, 04:34 PM IST

आजकल आपको कभी किसी गेस्ट को देने के लिए Wi-Fi नेटवर्क पासवर्ड की जरूरत हो और आप गलती से भूल जाएं तो इसे सर्च करने का तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।

Image

Photo For Representation, Photo- Unsplash

टेक्नोलॉजी के इस जमाने में आजकल हर एक चीज में पासवर्ड डालकर रखना होता है। इसी के चलते कई बार ऐसा भी होता है कि हम किसी पासवर्ड को सेव कर भूल जाते हैं। ऐसा कभी Wi-Fi नेटवर्क के साथ भी हो सकता है, कि आपने अपने घर के नेटवर्क के लिए पासवर्ड सेट किया और अचानक भूल गए हों। पासवर्ड को याद करना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि, कभी-कभी आपको इसे किसी गेस्ट को देना होता है। या कभी किसी IoT डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए इसकी जरूरत महसूस हो सकती है।

लेकिन, अगर आप पासवर्ड अगर भूल भी जाएं तो चिंता कि कोई बात नहीं है। क्योंकि Wi-Fi नेटवर्क पासवर्ड को चेक करने का एक तरीका है। Windows 11 में पासवर्ड को चेक करना काफी आसान होता है। साथ ही पुराने Windows वर्जन में भी पासवर्ड को सर्च करना मुश्किल नहीं होता।

Windows 11 में ऐसे सर्च करें Wi-Fi नेटवर्क पासवर्ड

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Windows 11 में स्टार्ट बटन को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद control panel टाइप करना होगा और इससे Network and Internet > Network and Sharing Center में जाना होगा।
  • इसके बाद Network and Sharing Center से यूजर्स को Wi-Fi नेटवर्क नेम को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद Wi-Fi Status से Wireless Properties को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद Wireless Network Properties में Security tab को सेलेक्ट करना होगा और फिर Show characters check box को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपका Wi-Fi नेटवर्क पासवर्ड Network security key box में नजर आ जाएगा। इसके बाद आपको केवल show characters ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आपका पासवर्ड नजर आ जाएगा।

आपको बता दें कि दूसरे Windows वर्जन के लिए भी ये प्रक्रिया आसान है। जिनके पास Windows 10 है, उन्हें केवल पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करना है और फिर Settings > Network & Internet > Status > Network and Sharing Center पर जाना है।

Saket Singh Baghel
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article