टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में ऐसे क्रिएट करें पोल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 19, 2022, 10:44 AM IST

WhatsApp का नया पोल फीचर अब यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

Image

WhatsApp में ऐसे क्रिएट करें पोल (Photo- UnSplash)

WhatsApp ने हाल ही में Android और iOS यूजर्स के लिए नए क्रिएट पोल फीचर की घोषणा की थी। अब इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में ये फीचर मिलना शुरू हो गया है। यानी अब यूजर्स ग्रुप और पर्सनल चैट में पोल क्रिएट कर सकते हैं। हालांकि, अभी ये पोल फीचर फिलहाल मोबाइल वर्जन में उपलब्ध है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही वेब वर्जन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आइए जानते हैं नए पोल फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका:

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या iOS स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें।
  • इसके बाद उस चैट या ग्रुप को ओपन करें, जिस पर पोल क्रिएट करना चाहते हैं।
  • इसके बाद मैसेज बॉक्स के साइड में मौजूद अटैच बटन पर टैप करें। इसके बाद पोल आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद क्रिएट पोल विंडो में अपना प्रश्न लिखें। इसके बाद सेलेक्ट करने के लिए ऑप्शन्स को एड करें। आप 12 तक ऑप्शन्स एड कर सकते हैं।
  • ऑर्डर चेंज करने के लिए आप पोल ऑप्शन के राइट साइड में मौजूद हैमबर्गर आइकन को भी टैप एंड ड्रैग कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप सवाल और ऑप्शन्स एड कर लें। इसके बाद ग्रीन सेंड ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद आपका पोल क्रिएट हो जाएगा।
  • नए वोट के साथ ही ये पोल ऑटोमैटिकली अपडेट होता जाएगा।
यूजर्स पोल से जुड़ी जानकारियों को भी देख पाएंगे। यूजर्स देख पाएंगे कि पोल रिजल्ट्स को किसने देखा। इसके लिए यूजर्स 'view votes' ऑप्शन पर टैप करना होगा। केवल यूजर्स को पोल में जाना होगा और इस ऑप्शन पर टैप करना होगा। यूजर्स ये भी देख पाएंगे कि किसने वोट दिया किस यूजर ने कौन सा ऑप्शन सेलेक्ट किया।
साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article