25 हजार रुपये से कम में मिल रहा है यह iPhone, खरीदारी के लिए मच गई भगदड़
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रुक जाइए। अब आप नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में एप्पल आईफोन खरीद सकते हैं। अब आपके पास 25 हजार रुपये से कम कीमत में प्रीमियम आईफोन खरीदने का मौका है। इस समय आईफोन्स पर ग्राहकों को अब तक की सबसे बड़ी डील्स ऑफर की जा रही है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 28 2025, 15:55 IST
Image Credit : IStock01 / 07
अगर आप अधिक कीमत होने की वजह से आईफोन की जगह एंड्रॉयड फोन खरीदने के प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत से भी कम कीमत में एप्प्ल आईफोन को खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : IStock02 / 07
अगर आपका बजट कम है और आप आईफोन लेना चाहते हैं तो अब यह संभव है। दरअसल iPhone 17 सीरीज आने के बाद पुरानी आईफोन सीरीज की कीमत काफी कम हो चुकी है। हालांकि इस प्राइस ड्रॉप के बाद भी iPhone 14- iPhone 15 या फिर iPhone 16 को खरीदने के लिए अच्छे खासे बजट की जरूरत है।
Image Credit : IStock03 / 07
आज हम एक ऐसे आईफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खरीदने के लिए आपको 25 हजार से भी कम रुपये खर्च करने होंगे। हम जिस आईफोन मॉडल की बात कर रहे हैं वह iPhone 12 है। भले यह आईफोन कुछ साल पुराना हो लेकिन यह कई सारे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को आज भी कड़ी टक्कर देता है।
Image Credit : IStock04 / 07
रिटेल साइट रिलायंस डिजिटल की तरफ से नवंबर महीने में iPhone 12 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती की गई है। अक्टूबर के महीने में इस स्मार्टफोन को 79,900 में लिस्ट किया गया था। हालांकि अब यह अपनी लॉन्च किमत से करीब 58,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Image Credit : IStock05 / 07
अगर आप कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो iPhone 12 आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अभी सिर्फ 23,900 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। IDBI बैंक ऑफर में आपको क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर करीब 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 21,500 रुपये में खरीद पाएंगे।
Image Credit : IStock06 / 07
iPhone 12 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 है। इसमें आपको 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Apple A14 Bionic (5 nm) चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।
Image Credit : IStock07 / 07
iPhone 12 में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन आईओएस 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।