टेक एंड गैजेट्स

Consumer Rights Day पर सरकार ने लॉन्च किए 3 नए मोबाइल ऐप, ऐसे करें डाउनलोड

Mobile Apps To Protect Consumer Rights: 'जागो ग्राहक जागो ऐप' उपभोक्ता की ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सभी यूआरएल के बारे में आवश्यक ई-कॉमर्स जानकारी प्रदान करता है और उन्हें सचेत करता है कि कोई विशेष यूआरएल असुरक्षित हो सकता है और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Image

Mobile Apps To Protect Consumer Rights

Mobile Apps To Protect Consumer Rights:केंद्र सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2024 के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए जागृति ऐप , जागृति डैशबोर्ड और जागो ग्राहक जागो ऐप लॉन्च किए। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं जरूरतों को स्वीकार करने और पिछले वर्ष में उपभोक्ताओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण में विभाग द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति को समाने लाने के लिए समर्पित है।

डार्क पैटर्न से बचाएंगे ऐप

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा लॉन्च किए गए ऐप्स का उद्देश्य उपभोक्ताओं को डार्क पैटर्न से बचाना है। राष्ट्रीय राजधानी में विज्ञान भवन में लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, "ये ऐप उपभोक्ता मामलों के विभाग को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डार्क पैटर्न की पहचान करने के लिए साधन और संसाधन प्रदान करेंगे और जल्द ही इन टूल्स के साथ उपभोक्ताओं को भी सशक्त बनाया जाएगा।"

इस साल राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की थीम 'वर्चुअल सुनवाई और उपभोक्ता न्याय तक डिजिटल पहुंच' रखी गई है। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि शिकायतों की वर्चुअल सुनवाई से उभोक्ताओं को न्याय तक डिजिटल पहुंच मिलेगी। यह उपभोक्ताओं के लिए कुशल और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये ऐप्स हुए लॉन्च

'जागो ग्राहक जागो ऐप' उपभोक्ता की ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सभी यूआरएल के बारे में आवश्यक ई-कॉमर्स जानकारी प्रदान करता है और उन्हें सचेत करता है कि कोई विशेष यूआरएल असुरक्षित हो सकता है और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, 'जागृति ऐप' उपयोगकर्ताओं को उन यूआरएल की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है जहां उन्हें एक या अधिक डार्क पैटर्न की उपस्थिति का संदेह है, जिन्हें अवैध घोषित किया गया है।

इन रिपोर्टों को फिर संभावित निवारण और बाद की कार्रवाई के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) में शिकायत के रूप में पंजीकृत किया जाता है। इसके अतिरिक्त 'जागृति डैशबोर्ड' के साथ सीसीपीए और मजबूत होगा, जिसका उपयोग डार्क पैटर्न की उपस्थिति होने पर ई-कॉमर्स यूआरएल की रियल टाइम रिपोर्ट बनाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने नेशनल लीगल मेट्रोलॉजी ई-मैप भी लॉन्च किया, जो शासन और संचालन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को बढ़ाता है।

इनपुट: आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article