टेक एंड गैजेट्स

इंसान के खून का प्यासा हुआ रोबोट, Tesla इंजीनियर पर कर दिया हमला, Elon Musk ने छिपाई बात

Tesla Robot attacks Engineer: हादसा तब हुआ जब इंजीनियर फैक्ट्री के रोबोट्स के सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रहा था। तभी एक रोबोट ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। रोबोट ने इंजीनियर के शरीर में अपने पंजे घुसा दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया था।

Image

Tesla Humanoid Robot Optimus 2

Photo : Twitter

Tesla Robot attacks Humans: टेस्ला के इंजीनियर पर रोबोट के हमले का मामला सामने आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गीगा टेक्सास फैक्ट्री के इस हमले में रोबोट ने इंजीनियर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बता दें कि यह मामला 2021 का है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है।

रोबोट ने किया इंजीनियर पर जानलेवा हमला

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास शहर के ऑस्टिन में टेस्ला की गीगा टेक्सास फैक्ट्री में यह हादसा हुआ था। साल 2021 में कंपनी के कारखाने में एक टेस्ला इंजीनियर पर एक रोबोट द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था। अब इस मामले में अमेरिकी व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन को रिपोर्ट की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री में रोबोट ने इंजीनियर की पीठ और बांह पर पंजा मारा था, जिससे फैक्ट्री के फर्श पर "खून का निशान" बन गया था।

ऐसे हुआ था हादसा

रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास फैक्ट्री के इस हादसे पर दो गवाहों ने कहा कि हादसा तब हुआ जब इंजीनियर फैक्ट्री के रोबोट्स के सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रहा था। तभी एक रोबोट ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने कहा कि रोबोट ने इंजीनियर के शरीर में अपने पंजे घुसा दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। जब एक अन्य कर्मचारी ने आपातकालीन स्टॉप बटन दबाया तब जाकर इंजीनियर रोबोट के चंगुल से छूटा और उसकी जान बच सकी।

मस्क ने क्या कहा?

एलन मस्क ने ऑस्टिन में टेस्ला फैक्ट्री में रोबोट "हमले" की हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की निंदा की है। उन्होंने बुधवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा, "दो साल पहले एक साधारण इंडस्ट्रियल कूका रोबोट आर्म ( जिसका सभी कारखानों में उपयोग किया जाता है) के कारण लगी चोट को उछालना और यह कहना कि यह अब ऑप्टिमस के कारण है, मीडिया के लिए वास्तव में शर्मनाक है।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article