टेक एंड गैजेट्स

7000 रुपये से कम में खरीदें iPhone 16 जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन, नेटवर्क के बिना भी इसमें होगी कॉलिंग

अगर आप कम कीमत में एक अट्रैक्टिव डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं को आपके लिए गुड न्यूज है। Apple iPhone 16 की तरह दिखने वाले स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। आप इस आईफोन डिजाइन वाले फोन को सात हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Image

आईफोन जैसे स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका।(फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन कंपनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार। पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लो बजट और मिड रेंज सेगमेंट में एक से बढ़कर स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। स्मार्टफोन मेकर कंपनी Tecno ने हाल ही में iPhone 16 जैसा दिखने वाला Tecno Spark Go 2 लॉन्च किया था। अगर आप लो बजट में एक दमदार और गुड लुकिंग स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आपके लिए अच्छी खबर है कि अब इस स्मार्टफोन में आपको अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Tecno Spark Go 2 भले ही 10 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में आने वाला स्मार्टफोन है लेकिन इसका डिजाइन और लुक कई सारे फोन्स को सीधी टक्कर देता है। दूर से देखने में यह पूरी तरह से लेटेस्ट Apple iPhone 16 की तरह दिखता है। डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस स्मार्टफोन को इस समय 7000 रुपये से कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं।

आईफोन की डिजाइन के साथ आने वाले Tecno Spark Go 2 को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन में अभी कंपनी ग्राहकों को 22% का मैसिव डिस्काउंट ऑफर दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये रह गई है। इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें Ink Black, Veil White, Titanium Grey और Turquoise Green वेरिएंट मौजूद हैं।

बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

आपको बता दें कि इस सस्ते स्मार्टफोन को कंपनी ने फोन में 4G Carrier Aggregation 2.0 और Linkbooming V1.0 टेक्नोलॉजी से लैस किया है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप फोन में नेटवर्क न होने पर ही कॉल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह में रहते हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या रहती है तो यह स्मार्टफोन आपके काफी काम आने वाला है।

Tecno Spark Go 2 के फीचर्स

  • Tecno Spark Go 2 में आपको 6.67 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • डिस्प्ले में आपको डायनेमिक आईलैंड जैसा धमाकेदार फीचर भी दिया गया है।
  • स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
  • इसके रियर पैनल में आपको मेटल जैसा धमाकेदार डिजाइन देखने को मिलने वाला है।
  • रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए टेक्नो ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article