UPI New Rules: टेक्नोलॉजी की दौर में डिजिटल पेमेंट एक बेसिक जरूरत बन चुका है। आज एक रुपये से लेकर हजारों रुपये का लेन-देन घर बैठे एक क्लिक में हो जाता है। UPI की सर्विस ने देशभर के करोड़ों लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया समय समय पर UPI के नियमों में बदलाव करता रहता है। अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 अगस्त 2025 से UIP के नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
अगर आपने अपने फोन में GPay, Paytm, Bhim और PhonePe को इंस्टाल कर रखा है तो 3 दिन बाद आपको UPI Payment में बड़े बदलाव मिलने वाले हैं। आपको यूपीआई के नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) ट्रांजैक्शन पर नई लिमिट्स लगाने जा रहा है। इसका सीधा असर यूपीआई यूजर्स पर पड़ेगा।
1 अगस्त के बदलेंगी ये चीजें
- एक ऐप में बैंक खाता चेक करना
- बैलेंस चेक लिमिट
- पेमेंट स्टेटस चेक करने में लिमिट
- ऑटेपे तय समय पर ही
- पेमेंट रिवर्सल में लिमिट
अभी तक यूपीआई यूजर्स जितनी बार चाहें उतनी बार अपने बैंक का बैंलेस चेक कर सकते थे लेकिन अब इस पर लिमिट लगने वाली है। 1 अगस्त के बाद UPI यूजर्स एक दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस को चेक कर पाएंगे। NPCI ने सर्वर पर एक्स्ट्रा बोझ को कम करने के लिए ये कदम उठाया है। इसी तरह सभी यूपीआई यूजर्स एक दिन में एक ऐप से केवल 25 बार ही बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स चेक कर पाएंगे।
आसान शब्दों में समझाएं तो आप अगर आप के पास गूगल पे और फोन पे ऐप है तो आप दोनों से मिलाकर कुल 50 बार बैलेंस को चेक कर पाएंगे, लेकिन अगर आप सिर्फ गूगल पे से खाते का बैलेंस चेक करते हैं तो दिन में सिर्फ 25 बार ही चेक कर पाएंगे।
फिक्स टाइम पर काम करेगा ऑटोपे
कई सारे यूपीआई यूजर्स आज के समय में ओटीटी सब्स्क्रिप्शन जैसे दूसरे काम के लिए आटो पे सेट करके रखते हैं। अब NPCI ने इस पर भी बदलाव कर दिया है। अब आटोपे एक तय समय पर ही काम करेगा। अगर आपने आटोपे सेटिंग कर रखी है तो 1 अगस्त के बाद सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ही आटोपे होगा।
पेमेंट स्टेटस पर भी हुआ बदलाव
अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो अब आपको पेमेंट स्टेटस में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कई बार लोग पेमेंट करने के बाद कई बार पेमेंट स्टेटस देखते हैं। 1 अगस्त के बाद आप दिन में सिर्फ तीन बार ही पेमेट स्टेटस चेक कर पाएंगे। इनके बीच में 90-90 सेकंड का अंतर होना जरूरी है।
अब NPCI की तरफ से पेमेंट रिवर्सल में लिमिट भी सेट कर दी गई है। 1 अगस्त के बाद सभी यूजर्स 30 दिन में 10 बार और एक व्यक्ति से सिर्फ 5 बार ही चार्जबैक मांगा जा सकता है।
