टेक एंड गैजेट्स

भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चर करेगी ताइवान की MSI, चेन्नई प्लांट में शुरू हुआ काम

Laptop manufacturing in india: भारत में विनिर्मित थिन और मॉडर्न सीरीज के लैपटॉप क्रमशः 73,990 रुपये और 52,990 रुपये की शुरुआती खुदरा कीमतों पर उपलब्ध होंगे। उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए एमएसआई वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले स्थानीय रूप से विनिर्मित उपकरणों की पेशकश कर भारत के संपन्न प्रौद्योगिकी परिदृश्य तंत्र में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं।

Image

MSI Laptop

Laptop manufacturing in india: ताइवान की लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एमएसआई (MSI) ने भारत में अपना विनिर्माण परिचालन शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। एमएसआई ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, दो लैपटॉप मॉडल एमएसआई मॉडर्न 14 और एमएसआई थिन 15 के स्थानीय रूप से विनिर्मित संस्करण पेश करेगी।

तेजी से बढ़ रहा भारतीय मार्केट

बयान में कहा गया, ‘‘भारत एमएसआई के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन गया है और ब्रांड लगातार देश भर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए एमएसआई वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले स्थानीय रूप से विनिर्मित उपकरणों की पेशकश कर भारत के संपन्न प्रौद्योगिकी परिदृश्य तंत्र में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’

भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग

भारत में विनिर्मित थिन और मॉडर्न सीरीज के लैपटॉप क्रमशः 73,990 रुपये और 52,990 रुपये की शुरुआती खुदरा कीमतों पर उपलब्ध होंगे। एमएसआई इंडिया के एनबी महाप्रबंधक जॉन हंग ने कहा, ‘‘ भारत लंबे समय से एमएसआई के लिए एक प्रमुख केंद्र रहा है और देश में उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की बढ़ती मांग स्थानीय स्तर पर विनिर्माण शुरू करने के हमारे निर्णय का अभिन्न हिस्सा है।’’

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article