टेक एंड गैजेट्स

14,999 रुपये में 2-2 डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन, 64MP कैमरे से है लैस

Lava Blaze Duo 5G: फोन में 6.67 इंच, 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 1.58 सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में 2.5GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर, LPDDR5 8 जीबी तक रैम और UFS 3.1 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।

Image

Lava Blaze Duo 5G

Lava Blaze Duo 5G: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने नए बजट फोन लावा ब्लेज डुओ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को 15 हजार से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इसमें 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें पावरफुल 64MP सोनी सेंसर रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Lava Blaze Duo 5G: भारत में कितनी है कीमत

ब्लेज डुओ 5G को दो कलर वेरिएंट - सेलेस्टियल ब्लू और आर्कटिक व्हाइट के साथ प्रीमियम मैट फिनिश में पेश किया गया है। ब्लेज डुओ 5G की बिक्री 20 दिसंबर, 2024 से अमेजन पर शुरू होगी। फोन के 6GB रैम वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये (प्रभावी कीमत 14,999 रुपये) और 8GB रैम वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये (15,999 रुपये) है। कंपनी 20 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक HDFC बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2K बैंक ऑफर दे रही है।

Lava Blaze Duo 5G: स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.67 इंच, 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 1.58 सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में 2.5GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर, LPDDR5 8 जीबी तक रैम और UFS 3.1 128 जीबी स्टोरेज मिलता है।

दमदार है कैमरा सेटअप

इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। ब्लेज डुओ 5G में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, ई-कंपास और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article