टेक एंड गैजेट्स

भारत के पड़ोसी देश में लॉन्च हुई एलन मस्क की Starlink इंटरनेट सर्विस, जानें कीमत और स्पीड

Starlink internet Launched in Bhutan: भूटान में Starlink सर्विस शुरू होने से अब दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में भी अच्छा इंटरनेट मिलेगा। वहां अब तक पारंपरिक नेटवर्क सही से काम नहीं कर पाते थे। BICMA (Bhutan InfoComm and Media Authority) ने इस सेवा को लाइसेंस देने से पहले कंपनी के रजिस्ट्रेशन, स्थानीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति और डेटा प्राइवेसी जैसी चीजों की जांच की।

Image

Starlink satellite-based internet services

Starlink internet Launched in Bhutan: एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक भारत के पड़ोसी देश भूटान में लॉन्च हो गई है। भूटान सूचना, संचार और मीडिया प्राधिकरण (बीआईसीएमए) ने हाल ही में भूटान में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रदान करने के लिए स्टारलिंक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी दे है और ये सर्विस अब भूटान में उपलब्ध है। बता दें कि भारत में भी जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को लॉन्च किया जा सकता है।

भूटान में Starlink की सर्विस-ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लिए बड़ा बदलाव

भूटान में Starlink सर्विस शुरू होने से अब दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में भी अच्छा इंटरनेट मिलेगा। वहां अब तक पारंपरिक नेटवर्क सही से काम नहीं कर पाते थे। BICMA (Bhutan InfoComm and Media Authority) ने इस सेवा को लाइसेंस देने से पहले कंपनी के रजिस्ट्रेशन, स्थानीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति और डेटा प्राइवेसी जैसी चीजों की जांच की। हालांकि, यह सर्विस सिर्फ ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए है, सीधा सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्शन इसमें शामिल नहीं है।

Starlink के प्लान और कीमतें

  • रेजिडेंशियल प्लान – 4,200 BTN/महीना (4,200 भारतीय रुपये), अनलिमिटेड डेटा, 25-110 Mbps स्पीड
  • प्रायोरिटी प्लान – 5,900 BTN से 106,000 BTN (5,900 रुपये से 106,000 भारतीय रुपये), 40 GB से 6 TB डेटा
  • रोमिंग प्लान – 4,200 BTN से 37,000 BTN (4,200 से 37,000 भारतीय रुपये), 50 GB से अनलिमिटेड डेटा
  • मोबाइल प्रायोरिटी प्लान – 21,000 BTN से 2,100,000 BTN (21,000 से 37,000 भारतीय रुपये), हाई-स्पीड डेटा
  • रेजिडेंशियल लाइट प्लान – 3,000 BTN/महीना (3,000 भारतीय रुपये), सस्ता ऑप्शन

Starlink उपकरणों की कीमत

  • स्टैंडर्ड किट – 33,000 BTN (33,000 भारतीय रुपये)
  • मिनी किट – 17,000 BTN (17,000 भारतीय रुपये)
  • हाई-परफॉर्मेंस किट – 231,000 BTN (231,000 भारतीय रुपये)
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article