Starlink India Launch: भारत में इंटरनेट की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। एलन मस्क की कंपनी Starlink समेत कई बड़ी कंपनियां जैसे Eutelsat OneWeb (भारती एयरटेल ग्रुप समर्थित), Reliance Jio और SES का जॉइंट वेंचर, और Globalstar जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने जा रही हैं। लेकिन सभी की नजरें एलन मस्क से सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक पर टिकी हैं। यहां हम आपको स्टारलिंक से जुड़ी सभी जानकारी बता रहे हैं।
कितनी होगी कीमत
एनालिस्ट के पूर्वानुमानों का हवाला देते हुए, द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Starlink भारत में अनलिमिटेड डेटा प्लान (Unlimited Data Plans) को प्रमोशनल ऑफर के तहत सिर्फ ₹840 प्रति महीने से भी कम कीमत पर पेश कर सकती है।
यह कीमत ग्लोबल स्तर पर दिए जा रहे 10 डॉलर प्लान के बराबर होगी। हालांकि, हार्डवेयर किट (सैटेलाइट डिश और वाई-फाई राउटर) की कीमत ज्यादा हो सकती है, जो लगभग ₹21,000 से ₹32,000 के बीच हो सकती है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि स्टारलिंक के प्लान की कीमत, स्पीड और स्थान के आधार पर 3,000 रुपये प्रतिमाह से लेकर 7,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है।
Starlink की रणनीति क्या है?
स्टारलिंक और अन्य सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियां शुरुआत में सस्ते प्लान देकर तेजी से यूजर्स जोड़ना चाहती हैं, जिससे ज्यादा लोग जुड़ें और उनकी लागत कम हो। उनका टारगेट है कि मिड से लॉन्ग टर्म में करीब 1 करोड़ (10 मिलियन) सब्सक्राइबर बनाए जाएं, जिससे बड़ी संख्या में यूजर जुड़ने से उनकी भारी इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेक्ट्रम की लागत की भरपाई आसानी से हो सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इन कंपनियों का टारगेट भारत में मध्यम से लंबी अवधि में 1 करोड़ (10 मिलियन) यूजर्स तक पहुंचने का है।
हार्डवेयर बना सकता है दिक्कत
भारत में लोग पहले से ही सस्ते फाइबर ब्रॉडबैंड और OTT एप्स के साथ बंडल ऑफर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में Starlink का महंगा डिश और राउटर सेटअप आम लोगों के बजट से बाहर हो सकता है।
क्या हैं चुनौतियां और सीमाएं?
भारत में Starlink को अभी तक पूरी मंजूरी नहीं मिली है, केवल टेलीकॉम डिपार्टमेंट से ‘Letter of Intent’ मिला है। इसके अलावा तकनीकी सीमाएं भी हैं। अभी Starlink के पास 7,000 सैटेलाइट हैं, जिससे सिर्फ 40 लाख यूजर्स को सेवा मिल पा रही है। भारत की सैटेलाइट कवरेज सिर्फ 0.8% है, यानी हर समय लगभग 700-800 सैटेलाइट्स ही भारत को कवर कर पाते हैं।
IIFL रिसर्च के मुताबिक, अभी Starlink के पास करीब 7,000 सैटेलाइट्स हैं, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 40 लाख यूजर्स को सर्विस दे पा रहे हैं। अगर भविष्य में Starlink अपने सैटेलाइट्स की संख्या बढ़ाकर 18,000 भी कर दे, तब भी यह भारत में FY2030 तक सिर्फ 15 लाख यूजर्स को ही सेवा दे पाएगा।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि भारत की भौगोलिक स्थिति के चलते, ग्लोबल सैटेलाइट कवरेज में देश की हिस्सेदारी सिर्फ 0.7% से 0.8% के बीच है। यानी एक समय में केवल 700-800 सैटेलाइट्स ही भारत को कवर करेंगे।
ये आंकड़े भारत की मौजूदा जमीन आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर से काफी कम हैं, क्योंकि देश में पहले से ही 8 लाख से ज्यादा मोबाइल टावर और 30 लाख से ज्यादा BTS (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) मौजूद हैं।
सैटेलाइट इंटरनेट के फायदे
- जहाँ नेटवर्क नहीं वहां भी इंटरनेट: सैटेलाइट इंटरनेट फाइबर या मोबाइल टावर पर निर्भर नहीं होता, इसलिए यह उन इलाकों में भी काम करेगा जहाँ अभी इंटरनेट पहुंचना मुश्किल है।
- स्पीड और परफॉर्मेंस: Starlink की लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स (550 किमी ऊपर) से 50-100 Mbps की स्पीड और 23ms लेटेंसी मिल सकती है- यानी गेमिंग, वीडियो कॉल, और स्ट्रीमिंग सब आसानी से होगा।
- लोकल पार्टनर: Starlink, Jio और Airtel जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ मिलकर भारत में अपना नेटवर्क फैलाएगी- जिससे इंस्टॉलेशन और सर्विस में आसानी होगी।
