अगर आप विंडोज लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके डेटा की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (
क्या है CERT-Inका अलर्ट
CERT-In ने हाल ही में इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कई कमजोरियां साइबर अपराधियों को Microsoft इकोसिस्टम टूल तक आसानी से एक्सेस ले सकता है और डेटा चोरी के साथ-साथ क्रैश भी कर सकता है। इससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि यह समस्या विंडोज लैपटॉप और पीसी को दुनियाभर में प्रभावित कर सकती है। यानी दुनियाभर विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप खतरे में आ सकते हैं।
इनके अलावा Microsoft के अन्य यूजर्स भी खतरे में हैं। इसलिए, यदि आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एज्योर सर्विस और अन्य ऐप्स के साथ मैक या एंड्रॉइड डिवाइस का उपयोग करते हैं , तो आप भी समान रूप से जोखिम में हैं। CERT-In के अनुसार, यह खामियां पर्सनल और बिजनेस यूजर्स को भी प्रभावित कर सकती हैं। आईटी एडमिनिस्ट्रेटर और सिक्योरिटी टीम भी जोखिम में हैं।
Microsoft की यह सर्विस प्रभावित हो सकती हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
- लेगेसी माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट के लिए एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU)
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
- माइक्रोसॉफ्ट एज्योर
- माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर टूल्स
- माइक्रोसॉफ्ट ऐप्स
- माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम सेंटर
- माइक्रोसॉफ्ट डायनेमिक्स
पीसी को कैसे रखें सुरक्षित ?
साइबर हमलों से सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए, सरकारी एजेंसी ने सभी निजी और बिजनेस यूजर्स को जल्द से जल्द Microsoft के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने की सलाह दी है। अन्य प्लेटफार्म पर यूजर्स अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अपने Microsoft ऐप्स को अपडेट करना चाहिए। आईटी टीम्स और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर को अपने एंटीवायरस और मैलवेयर डिटेक्शन सिस्टम को अपडेट रखना चाहिए।
