टेक एंड गैजेट्स

20,000mAh बैटरी वाला फोन ला रही Samsung? 24 घंटे से ज्यादा का मिलेगा बैकअप, जानें पूरी डिटेल्स

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी क्षमता को लेकर जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। अब सैमसंग एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो सभी स्मार्टफोन को पावर बैकअप के मामले में पटखनी देने वाला है।

Image

सैमसंग जल्द बाजार में लॉन्च कर सकता है एक पावरफुल स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पास अपने फैंस के लिए हर तरह के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी जल्द ही बाजार में अपना पहला ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस बीच सैमसंग के एक अपकमिंग स्मार्टफोन की जमकर चर्चा चल रही है। कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही बाजार में 20,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी क्षमता को लेकर जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। पिछले एक साल में जितने भी स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं उनमें से अधिकांश में 6000 से लेकर 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिली है। चीन की दिग्गज कंपनी ऑनर की तरफ से हाल ही में Honor Power 2 को लॉन्च किया गया था जिसमें 10080mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिली। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सैमसंग जल्द ही इससे दोगुनी क्षमता वाली बैटरी के साथ स्मार्टफोन लाने की प्लानिं कर रहा है।

बड़ी बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा

खबरों के मुताबिक Samsung एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @phonefuturist ने दावा किया है कि कंपनी 20,000mAh की डुअल-सेल बैटरी पर काम कर रही है। यह बैटरी सिलिकॉन-कार्बन तकनीक पर बेस्ड होगी। बताया जा रहा है कि इस बैटरी का एक सेल 12,000mAh क्षमता के साथ, जबकि दूसरा सेल 8,000mAh का होगा। इस तरह दोनों सेल मिलकर कुल 20,000mAh की पावर देंगे।

इतनी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन में यूजर्स को कितनी देर का पावर बैकअप मिलेगा टिप्स्टर की तरफ से इसका भी सवाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि 20000mAh की बैटरी से करीब-करीब 27 घंटे तक का स्क्रीन टाइम मिलेगा। इस बैटरी में यूजर्स को हर साल करीब 960 चार्ज साइकल इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से 20000mAh बैटरी को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article