बिजनेस

Bank of Baroda में 1 लाख जमा करने पर 555 दिन की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा, देखें पूरा हिसाब

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं। कम निवेश पर बेहतर रिटर्न के लिए आप बैंक ऑफ बड़ौदा की गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम को चुन सकते हैं।

Image

Bank of Baroda की 555 दिन की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (Photo: iStock)

Bank of Baroda 555 Days FD: अगर आप भी अपनी बचत पर सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं। कम समय के लिए निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम एक बेहतर विकल्प हो सकती है। बैंक की ओर से इस स्कीम पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। खास बात है कि सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम

बीओबी गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम (bob Golden Goal Deposit Scheme) की अवधि 555 दिन यानी लगभग 1 साल 6 महीने 10 दिन है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक इस एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.25 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है।

सामान्य नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई सामान्य नागरिक बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्कीम में 1 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। यानी 555 दिनों के बाद मैच्योरिटी राशि लगभग 1,10,766 रुपये होगी। इस तरह निवेशक को जमा राशि पर करीब 10,766 रुपये का ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा फायदा?

बैंक की इस एफडी स्कीम में सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों से 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 555 दिनों के लिए 1 लाख रुपये जमा करता है तो 7.25 प्रतिशत सालाना ब्याज के आधार पर मैच्योरिटी राशि लगभग 1,11,601 रुपये होगी। इसमें 11,601 रुपये की ब्याज से कमाई शामिल है। यानी सामान्य नागरिकों के मुकाबले करीब 835 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

सुपर सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा?

वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.35 प्रतिशत सालाना है। इस दर पर 1 लाख रुपये की एफडी करवाने पर 555 दिनों बाद लगभग 1,11,769 रुपये मिलेंगे। इसमें मूल निवेश के अलावा करीब 11,769 रुपये का ब्याज शामिल होगा। इस तरह सुपर सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों के मुकाबले लगभग 1,003 रुपये अतिरिक्त रिटर्न मिलेगा।

ग्राहक श्रेणीनिवेश राशिब्याज दर (सालाना)ब्याज से कमाईमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक1,00,000 रुपये6.75%10,766 रुपये1,10,766 रुपये
सीनियर सिटीजन1,00,000 रुपये7.25%11,601 रुपये1,11,601 रुपये
सुपर सीनियर सिटीजन1,00,000 रुपये7.35%11,769 रुपये1,11,769 रुपये

एफडी करवाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

हालांकि, एफडी करवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। एफडी करवाने से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से एफडी की अवधि और समय से पहले पैसे निकालने पर लगने वाली पेनल्टी की जानकारी जरूर लें। ध्यान रखें कि एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आ सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article