OLA-UBER से कहीं ज्यादा सस्ती है Bharat Taxi, किराए में 100 रुपये से ज्यादा का अंतर, जानें पूरी डिटेल्स
केंद्र सरकार की सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी (Bharat Taxi App)’ जनवरी 2026 से दिल्ली और गुजरात में शुरू की जा सकती है। इसके करीब छह महीने बाद यह सेवा मुंबई और पुणे में भी शुरू होने की संभावना है। आपको बता दें कि इस सहकारी टैक्सी का ट्रायल राजधानी दिल्ली और गुजरात में करीब डेढ़ महीने पहले किया गया था जो कि पूरी तरह से सफल था।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 2 2026, 18:03 IST
Image Credit : IStock/Digit01 / 08
Bharat Taxi अपने पायलट प्रोजेक्ट के दौरान प्राइवेट टैक्सी सर्विस ओला - उबर पर अच्छी खासी भारी पड़ी। सहकारी टैक्सी की सबसे हैरान करने वाली यह बात रही कि पीक ऑवर में भी यह अपनी प्रतिद्वंद्वियों से करीब 25% से लेकर 30% तक सस्ती रही।
Image Credit : IStock/Digit02 / 08
अलग-अलग रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पीक ऑवर यानी सुबह 9 बजे, शान 7 बजे और रात 10 बजे रियल टाइम में भारत टैक्सी और ओला - उबर के किराय में 100 रुपये से ज्यादा का अंतर देखने को मिला। वहीं दूसरी तरह अगर सुबह 8 बजे, दोपहर 2 बजे या फिर शाम 4-5 बजे किराय में अंतर की बात करें तो इस दौरान भारत टैक्सी में करीब 5-20 रुपये तक का अंतर देखने को मिला।
Image Credit : IStock/Digit03 / 08
अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि भारत टैक्सी की बुकिंग भी ओला-उबर की ही तरह ऐप से होती है। भारत टैक्सी को भारतीय सहकारिता कंपनी सहकारी टैक्सी कॉपरेटिव लि. संचालित करेगी। Bharat Taxi के चेयरमैन अमूल के मालिक जयंत मेहता हैं।
Image Credit : IStock/Digit04 / 08
App से दिल्ली में 2.75 लाख ग्राहक और 1.50 लाख ड्राइवर जुड़े: भारत टैक्सी को राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा खासा सपोर्ट मिल रहा है। दिल्ली में अब तक इससे करीब 2.75 लाख ग्राहक और 1.50 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं। इनमें से 1.10 लाख ड्राइवर ऑनबोर्ड हो चुके हैं।
Image Credit : IStock/Digit05 / 08
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां नॉर्मल ऑवर में रेट कम कर रही हैं। इस सेक्टर को मैनेज करने के लिए हमें एग्रीग्रेटर मोटर व्हीकल एक्ट बनाने की जरूरत है। इस एक्ट में पीक ऑवर में 50% रेट बढ़ाने तो नॉर्मल टाइम में 50% रेट गिराने का विकल्प है। इससे कंपनियां तो मालामाल हुईं, लेकिन ड्राइवर नहीं।
Image Credit : IStock/Digit06 / 08
Bharat Taxi App दिल्ली पुलिस की ऑनलाइन सेवा से सीधे जुड़ा है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि किसी भी मुश्किल परिस्थिति में तुरंत सहायता मिल जाती है। बता दें कि कमीशन के तौर पर जहां भारत टैक्सी एक दिन के सिर्फ 30 रुपए लेती है, वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट कंपनी उबर 187 तो ओला 149 रुपए कमीशन चार्ज करती हैं।
Image Credit : IStock/Digit07 / 08
Bharat Taxi के दो बड़े फायदे: कमीशन नहीं: ओला, उबर जैसी कंपनियां जहां ड्राइवरों की कमाई में से 20-30% कमीशन काटती हैं, वहीं सहकारी टैक्सी में कमीशन नहीं कट रहा। ड्राइवर रतनजोत ने बताया कि हमें कमाई का 100% हिस्सा मिलने लगेगा।
Image Credit : IStock/Digit08 / 08
मालिकाना हक: बता दें कि प्राइवेट कंपनियां ड्राइवरों को लाभ में भागीदार नहीं बनातीं। भारत टैक्सी में ड्राइवरों को भी सीधा फायदा मिलने वाला है। ड्राइवर्स कंपनी के शेयर होल्डर रहेंगे। हर एक टैक्सी ड्राइवर को एक शेयर लेना ही होगा। एक ड्राइवर अधिककतम 5 शेयर ले सकता है।