भारतीय हॉकी के इतिहास में एक ऐसा भी अवसर आया, जब टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से संभाली थी।
ऐसे में क्या आफ जानते हैं कि किस ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम के दो संयुक्त कप्तान थे। केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में यह सवाल पूछा गया था। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इसका जवाब क्या है तो यहां जान लीजिए।
बता दें इसका जवाब 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक है। इस ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व गुरबक्स सिंह और पृथिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया था।
कहा जाता है कि दोनों खिलाड़ी अपने समय के अनुभवी और चर्चित हॉकी खिलाड़ियों में शामिल थे।
मैक्सिको सिटी में आयोजित 1968 के ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान पृथिपाल सिंह टीम के कप्तान थे, जबकि गुरबक्स सिंह संयुक्त कप्तान की भूमिका में थे।
पृथिपाल सिंह अपनी मजबूत रक्षात्मक क्षमता और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने की काबिलियत के लिए जाने जाते थे। वहीं, गुरबक्स सिंह भी भारतीय हॉकी के अनुभवी खिलाड़ी थे।