टेक एंड गैजेट्स

फाउंड्री बिजनेस के लिए AI सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा सैमसंग, ऑल-इन-वन एआई सॉल्यूशन पर काम कर रही कंपनी

Samsung Comprehensive AI solutions: कंपनी ने कहा उसका उद्देश्य 2027 तक एक ऑल-इन-वन, सीपीओ से एकीकृत एआई सॉल्यूशन ग्राहकों को उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने नए फाउंड्री प्रोसेस नोड्स एसएफ2जेड और एसएफ4यू को 2 एवं 4 नैनोमीटर के प्रोसेस के साथ उतारने का फैसला किया, जिससे बढ़ती एआई चिप की मांग को पूरा किया जा सके।

Image

Samsung Comprehensive AI solutions

Samsung Comprehensive AI solutions: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से गुरुवार को कहा गया कि वो अपने फाउंड्री ग्राहकों के लिए "वन स्टॉप" कॉम्प्रिहेंसिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा। सैमसंग की ओर से कहा गया कि हम एआई चिप के लिए बनाए गए गेट-ऑल-अराउंड (जीएए) प्रोसेस के अलावा हाई-स्पीड और कम-पावर पर डेटा को प्रोसेस करने के लिए को-पैकेज्ड ऑपटिक्स (सीपीओ) टेक्नोलॉजी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे इस बदलाव के दौरान में तेजी से बढ़ सके।

सैमसंग वार्षिक फाउंड्री फोरम

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में फाउंड्री बिजनेस के प्रमुख चोई सी-यंग ने कैलिफोर्निया के सैन जोस में हुई सैमसंग की वार्षिक फाउंड्री फोरम में कहा कि इस समय एआई के आसपास कई तकनीक तेजी से उभर रही हैं। इसके कार्यान्वयन के लिए हमारा मुख्य फोकस हाई-परफॉर्मेंस और कम पावर उपयोग करने वाले सेमीकंडक्टर बनाने पर होगा।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया कि साउथ कोरिया टेक फर्म की ओर से सैमसंग की वार्षिक फाउंड्री फोरम फाउंड्री बिजनेस के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इसमें टेक्नोलॉजी इनोवेशन और एआई के युग को लेकर विजन के बारे में बताया गया।

2027 तक एक ऑल-इन-वन एआई सॉल्यूशन देगी कंपनी

कंपनी ने कहा उसका उद्देश्य 2027 तक एक ऑल-इन-वन, सीपीओ से एकीकृत एआई सॉल्यूशन ग्राहकों को उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने नए फाउंड्री प्रोसेस नोड्स एसएफ2जेड और एसएफ4यू को 2 एवं 4 नैनोमीटर के प्रोसेस के साथ उतारने का फैसला किया, जिससे बढ़ती एआई चिप की मांग को पूरा किया जा सके। साथ ही ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) को टक्कर दी जा सके, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी फाउंड्री है।

1.4 नैनोमीटर चिप डेवलप कर रहा सैमसंग

इसके अलावा सैमसंग ने बताया कि आने वाली 1.4 नैनोमीटर के चिप को लेकर काम काफी अच्छा चल रहा है। हाई-परफॉर्मेंस वाली इस चिप को 2027 तक बड़ी संख्या में प्रोडक्शन करने का टारगेट कंपनी ने रखा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article