टेक एंड गैजेट्स

2.7 लाख रुपये वाले फोन की Samsung ने 3 महीने में बंद कर दी सेल! इस वजह से लिया फैसला

कंपनी ने अमेरिका में लॉन्च करने के दो महीने के अंदर ही इस फोल्डिंग फोन की बिक्री बंद करने का फैसला ले लिया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि लोगों की दिलचस्पी कम थी। यह डिवाइस अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में काफी अच्छी तरह बिक रहा था।

Image

सैमसंग अपने महंगे ट्राई फोल्ड की सेल को धीरे-धीरे कर रहा है बंद। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपने अभी तक Samsung Galaxy Z TriFold नहीं खरीदा है और इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Samsung ने अपने सबसे महंगे और एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold को लेकर बड़ा कदम उठाया है। खबरों के मुताबिक, कंपनी अब इस फोन की बिक्री धीरे-धीरे बंद कर रही है।

लॉन्च के करीब तीन महीने के बाद ही इसे बाजार से हटाया जा रहा है, जिससे यह साफ होता है कि यह डिवाइस आम यूज़र्स के लिए बड़े स्तर पर बेचने के लिए नहीं था। बल्कि, यह एक खास तरह का टेक्नोलॉजी शोकेस था, जिसके जरिए कंपनी ने अपनी नई और एडवांस तकनीक को दिखाने की कोशिश की।

कंपनी ने अमेरिका में लॉन्च करने के दो महीने के अंदर ही इस फोल्डिंग फोन की बिक्री बंद करने का फैसला ले लिया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि लोगों की दिलचस्पी कम थी। यह डिवाइस अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में काफी अच्छी तरह बिक रहा था। भले ही यह फोन कम समय के लिए उपलब्ध रहा, लेकिन इसके जरिए Samsung को अपनी एडवांस डिजाइन क्षमता दिखाने और यह समझने का मौका मिला कि ग्राहक इस तरह की नई तकनीक में कितनी रुचि रखते हैं।

खरीदारी के लिए लिमिटेड ऑप्शन

फोल्डेबल फोन की बिक्री रोकने की खबर पहले ब्लूमबर्ग द्वारा रिपोर्ट की गई थी। Samsung ने अपने बयान में कहा है कि दक्षिण कोरिया में उसके घरेलू बाजार में इस फोन की सभी यूनिट्स बिक चुकी हैं। हालांकि, दूसरे देशों के ग्राहकों के पास अभी भी इसे खरीदने का मौका हो सकता है। अमेरिका में Samsung Galaxy Z TriFold को आप सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या पूरे देश में मौजूद उसके सात एक्सपीरियंस स्टोर्स में से किसी एक से ही खरीदा जा सकता है।

एक पहले के इंटरव्यू में, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल एक्सपीरियंस (MX) बिजनेस के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी (COO) वोन-जून चोई ने कहा कि कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy Z TriFold के उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय नहीं लिया है।

पिछले साल के अंत में लॉन्च हुआ था स्मार्टफोन

Samsung ने इस फोन को पिछले साल के आखिर में पेश किया था। इसमें डुअल-हिंज डिजाइन दिया गया था, जिसकी वजह से यह खुलने पर करीब 10 इंच का बड़ा डिस्प्ले देता है, यानी टैबलेट जैसा अनुभव मिलता है। कंपनी ने इसे अपनी इंजीनियरिंग क्षमता दिखाने के लिए एक खास डिवाइस के रूप में लॉन्च किया था। लेकिन इसकी बहुत ज्यादा कीमत होने की वजह से यह केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक ही सीमित रह गया। Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत लगभग 2,899 डॉलर (करीब 2.69 लाख रुपये) रखी गई थी, जो आम यूजर्स के लिए काफी महंगी साबित होती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article