स्वदेशी कंपनी लावा की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में Lava Bold 2 5G को लॉन्च किया गया था। अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को आप कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं। डेली रूटीन वर्क लाइफ में लावा का यह स्मार्टफोन आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है।
अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि भारतीय बाजार में इसकी सेल आज से शुरू हो चुकी है और इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस पर बैंक ऑफर और ईएमआई जैसी सुविधाओं का भी लाभ दे रही है।
Lava Bold 2 5G की कीमत
सबसे पहले आपको Lava Bold 2 5G में मिलने वाले वेरिएंट के बारे में जानकारी देते हैं। लावा ने इसे बाजार में सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6GB + 128GB वैरियंट का ऑप्शन मिलता है। इसे कंपनी ने 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है लेकिन आप इसे ऑफर्स के साथ सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Feather White और Midnight Black दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Lava Bold 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Lava Bold 2 5G में आपको 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ल दिया गया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है जिसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट मिलता है।
- स्मार्टफोन में 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।
- स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलती है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- Lava Bold 2 5G को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसे आप 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज कर पाएंगे।
