टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऐसा मॉनिटर, खासियत जान कहेंगे वाह!

Samsung Odyssey OLED G6 gaming monitor: ओडिसी OLED G6 में 27 इंच का QHD (2560×1440) डिस्प्ले है, अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल और फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 0.03ms ग्रे-टू-ग्रे रिस्पांस टाइम के साथ NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो दोनों के लिए सपोर्ट करता है। यह पैनटोन और पैनटोन स्किनटोन द्वारा वैलिडेट है

Image

Samsung Odyssey OLED G6

Samsung Odyssey OLED G6 gaming monitor: यदि आप गेमिंग यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने दुनिया का पहला 500Hz OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। इस मॉनिटर में 500Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें 0.03ms (GTG स्टैंडर्ड) की रिस्पॉन्स स्पीड है, जो इसे गेमिंग के लिए स्मूथ बनाता है।

Samsung Odyssey OLED G6: कनेक्टिविटी और कीमत

Odyssey OLED G6 कई कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है, जिसमें 1 EA डिस्प्लेपोर्ट, 1.4 डिस्पलेपोर्ट, 2.2 HDCP संस्करण और 2 EA HDMI पोर्ट शामिल हैं। इसमें 2.1 HDMI पोर्ट, हेडफोन जैक, 1 USB-B अपस्ट्रीम पोर्ट और 3.2 USB टाइप-A डाउनस्ट्रीम वर्जन के साथ 2 USB टाइप-A डाउनस्ट्रीम पोर्ट भी हैं। मॉनीटर की कीमत लगभग $1,488 SGD (लगभग 97,900 रुपये) है और यह 12 मई से सिंगापुर, वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड में उपलब्ध होगा। अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता की पुष्टि होना अभी बाकी है।

Samsung Odyssey OLED G6: डिस्प्ले और खासियत

ओडिसी OLED G6 में 27 इंच का QHD (2560×1440) डिस्प्ले है, अल्ट्रा-स्मूथ विजुअल और फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 0.03ms ग्रे-टू-ग्रे रिस्पांस टाइम के साथ NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो दोनों के लिए सपोर्ट करता है। यह सैमसंग के QD-OLED पैनल का उपयोग करता है, जो अधिक सटीक विजुअल के लिए OLED कंट्रास्ट को क्वांटम डॉट कलर रिप्रोडक्शन के साथ जोड़ता है।

यह पैनटोन और पैनटोन स्किनटोन द्वारा वैलिडेट है, जो पैनटोन की लाइब्रेरी से 2,100 से अधिक रंगों और 110 से अधिक स्किनटोन शेड्स को रीप्रोड्यूस करता है। मॉनिटर के साथ VESA वॉल माउंट सुविधा है जो इसकी उंचाई, झुकाव और अन्य एडजस्टमेंट को आसान बनाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article