टेक एंड गैजेट्स

धमाल मचाने को तैयार Samsung, 2025 में लॉन्च करेगा इन्वर्टर AC के एक दर्जन से अधिक मॉडल

Samsung AC: सैमसंग एक दशक पहले आरएसी खंड की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी और वित्त वर्ष 2014-15 में उसकी बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से अधिक थी। लेकिन मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, एलईडी डिस्प्ले जैसे उच्च-वृद्धि वाले क्षेत्रों पर कंपनी का ध्यान केंद्रित होने के बाद इस खंड में वह अपनी पकड़ गंवा बैठी।

Image

Samsung AC (image-istock)

Samsung AC: सैमसंग इंडिया अब आवासीय एयर कंडीशनर (AC) मार्केट में वापसी करने की योजना बना रही है। इस साल गर्मियों में एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए सैमसंग भी अगले कुछ सप्ताह में अपने 2025 लाइनअप के लिए इन्वर्टर एसी के एक दर्जन से अधिक मॉडल उतारने की योजना बना रही है।

इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि सैमसंग के ‘रूम एयर कंडीशनर’ (आरएसी) में बीस्पोक एआई जैसे स्मार्ट फीचर मौजूद होंगे जो प्रीमियम एसी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को लक्षित करेंगे।

सैमसंग एक दशक पहले आरएसी खंड की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी और वित्त वर्ष 2014-15 में उसकी बाजार हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से अधिक थी। लेकिन मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, एलईडी डिस्प्ले जैसे उच्च-वृद्धि वाले क्षेत्रों पर कंपनी का ध्यान केंद्रित होने के बाद इस खंड में वह अपनी पकड़ गंवा बैठी।

इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र ने कहा कि सैमसंग को वर्ष 2025 में प्रीमियम प्रोडक्ट की तरफ बढ़ते रुझान के सहारे आरएसी खंड में दहाई अंक की वृद्धि की उम्मीद है। वर्ष 2024 में लगभग पांच लाख यूनिट्स की बिक्री करने वाली सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी एक अंक में है। हालांकि, इस संबंध में टिप्पणी के लिए सैमसंग इंडिया को भेजे गए ईमेल का जवाब अबतक नहीं मिला है।

भारत में एयर कंडीशनर की बिक्री आमतौर पर फरवरी के मध्य में दक्षिणी बाजारों में शुरू होती है। भारत में इसकी मांग कई कारकों के कारण बढ़ रही है, जिसमें बढ़ते तापमान, शहरीकरण और उच्च आय शामिल हैं। भारत में रूम एयर कंडीशनर बाजार का आकार करीब 1.1 करोड़ इकाई होने का अनुमान है। इसपर फिलहाल टाटा समूह की कंपनी वोल्टास, एलजी, डायकिन, ब्लूस्टार, हिताची-जॉनसन, पैनासोनिक और लॉयड का दबदबा है।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article