टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने भारत में लॉन्च किया फौलादी स्मार्टफोन, लोहे जैसी मजबूती के साथ 5G का सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy XCover 7 rugged Smartphone launched in india: सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 7 को दो एडिशन और सिंगल 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। यह 1.5 मीटर तक की गिरावट को झेल सकता है और 1.5 मीटर तक फ्रेश पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है।

Image

Samsung Galaxy XCover 7

Samsung Galaxy XCover 7 rugged Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने फौलादी स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी XCover7 रगेड स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इसे भारत में स्टैंडर्ड एडिशन और एंटरप्राइज एडिशन में उपलब्ध किया गया है। फोन में वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग और मजबूती के लिए मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) मिलता है। इसके अलावा फोन में रिप्लेसेबल बैटरी और 50MP रियर कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy XCover 7 rugged phone: कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 7 को दो एडिशन और सिंगल 6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। इसके स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 27,208 रुपये, जबकि एंटरप्राइज एडिशन की कीमत 27,530 रुपये है। स्टैंडर्ड एडिशन के साथ एक साल की वारंटी जबकि एंटरप्राइज एडिशन के साथ दो साल की वारंटी मिलती है। इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन EPP पोर्टल के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy XCover 7: खासियत

स्मार्टफोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68 रेटिंग वाले वाटर रेसिस्टेंट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि गैलेक्सी एक्सकवर 7 भारत में सैमसंग का पहला एंटरप्राइज-केंद्रित स्मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच FHD+ डिस्प्ले और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की सिक्योरिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ मिलता है। इसमें वेट टच और ग्लव मोड फंक्शनल मिलता है।

Samsung Galaxy XCover 7: कैमरा और प्रोसेसर

फोन में 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और एक ऑक्टा-कोर 6nm प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। गैलेक्सी XCover 7 में पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Samsung Galaxy XCover 7: बैटरी

इसमें 4,050mAh की रिमूवेबल बैटरी है। दावा किया गया है कि यह 1.5 मीटर तक की गिरावट को झेल सकता है और 1.5 मीटर तक फ्रेश पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है। गैलेक्सी एक्सकवर 7 में कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, पोगो पिन के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस शामिल हैं। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी वाले स्पीकर भी हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article