टेक एंड गैजेट्स

BHIM App में यूजर्स के लिए आया नया फीचर, UPI से जुड़े काम अब होंगे आसान

BHIM ऐप आज डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए NPCI की तरफ से एक बड़ा फीचर रोलआउट कर दिया गया है।

Image

भीम यूपीआई ऐप में आया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

BHIM Payments App ने अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर MyUPI लॉन्च किया है। यह एक conversational AI assistant है, जिसकी मदद से यूजर्स UPI से जुड़े सवाल पूछने, ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने, शिकायत दर्ज करने और UPI mandates को मैनेज करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे।

इस फीचर की जानकारी NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। NBSL, National Payments Corporation of India (NPCI) की पूरी तरह से owned subsidiary कंपनी है। अगर आप भीम यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको कई सारे काम में बड़ी सहूलियत देने वाला है।

BHIM App में कहां मिलेगा MyUPI?

MyUPI को NPCI ने Global Fintech Fest 2026 में पेश किया था। अब यह फीचर BHIM App में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यूजर्स इसे ऐप के ‘Quick Actions’ सेक्शन में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसकी खास बात यह है कि यूजर्स को UPI से जुड़ी अपनी जरूरत बताने के लिए लंबा फॉर्म भरने या अलग-अलग सपोर्ट चैनल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सामान्य बोलचाल की भाषा में अपना सवाल पूछ सकते हैं और MyUPI उसी के आधार पर मदद करेगा।

पांच भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

MyUPI फिलहाल पांच भाषाओं में काम करता है। इनमें English, Hindi, Telugu, Bengali और Tamil शामिल हैं। कंपनी आने वाले समय में इसमें और ज्यादा भारतीय भाषाएं जोड़ने की योजना बना रही है। इस AI assistant के जरिए यूजर्स को ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी, शिकायतों में मदद, UPI mandate मैनेज करने और संभावित फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी।

UPI PIN की जरूरत बनी रहेगी

MyUPI को इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। किसी ऐसे पेमेंट से जुड़े काम के लिए जहां authentication जरूरी है, वहां यूजर को अपना UPI PIN डालना ही होगा।

यानी MyUPI बातचीत के जरिए मदद करने और जरूरी जानकारी देने का काम करेगा, लेकिन UPI PIN से होने वाली authentication प्रक्रिया को खत्म नहीं किया गया है।

NPCI ने क्या कहा?

NPCI BHIM Services Limited की Managing Director और CEO Lalitha Nataraj ने कहा कि MyUPI, BHIM Payments App में एक ऐसा trust layer जोड़ता है, जिससे यूजर्स जानकारी हासिल कर सकते हैं, अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और समय पर जरूरी कदम उठा सकते हैं। कुल मिलाकर, MyUPI का मकसद UPI से जुड़े सपोर्ट, ट्रांजैक्शन और सुरक्षा से संबंधित कई कामों को एक ही जगह आसान बनाना है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article