टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 सीरीज को टक्कर देगी Samsung की Galaxy S27 सीरीज, फीचर्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप सैमसंग की अपकमिंग Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। सैमसंग जल्द ही बाजार में अपनी नई सीरीज को लॉन्च करने वाली है।

Image

सैमसंग अपने फैंस को अपकमिंग स्मार्टफोन्स में कई सारे नए फीचर्स उपलब्ध करा सकता है।

Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करके बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स और एक फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किया है। तीनों ही आईफोन्स की कीमत ने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दिया है। एप्पल के बाद अब सैमसंग की नई सीरीज का स्मार्टफोन लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। अब Samsung भी अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि नई सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं—Galaxy S27 5G, Galaxy S27 Plus 5G, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra 5G ।

अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप सैमसंग की अपकमिंग Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। साउथ कोरियन टेक जायंट इस सीरीज को 2027 की पहली तिमाही यानी यानी जनवरी से मार्च के बीच लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं। माना जा रहा है कि Galaxy S27 सीरीज में डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Galaxy S27 Ultra में मिलेगा नया कैमरा डिजाइन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। फोन के पीछे पिल-शेप कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। वहीं, Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus में कैमरा डिजाइन काफी हद तक Galaxy S26 सीरीज जैसा ही रहने की उम्मीद है।

डिस्प्ले में होगा बड़ा अपग्रेड

Galaxy S27 सीरीज में Samsung डिस्प्ले को भी अपग्रेड कर सकता है। खासतौर पर Galaxy S27 Ultra में नया Samsung M16 OLED पैनल मिलने की बात सामने आई है। यही नई OLED टेक्नोलॉजी Apple के लेटेस्ट iPhone मॉडल्स में भी इस्तेमाल किए जाने की रिपोर्ट है।

M16 OLED पैनल मौजूदा पैनल के मुकाबले कई सुधारों के साथ आ सकता है। इसमें ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर एक्यूरेसी और बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, अतिरिक्त लेयर्स की मदद से डिस्प्ले की ड्यूरेबिलिटी भी बेहतर हो सकती है।

नए M16 OLED पैनल में COE (Color Filter on Encapsulation) टेक्नोलॉजी भी मिलने की बात कही जा रही है। इससे स्क्रीन पर रंगों की क्वालिटी और कलर रिप्रोडक्शन बेहतर हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article