टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है नया Privacy Display फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Privacy Display ऑन होने पर स्क्रीन को सीधे देखने वाले यूजर को कंटेंट साफ दिखाई देगा, लेकिन साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन की विजिबिलिटी सीमित हो जाएगी। इससे पब्लिक जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

Image

Samsung Galaxy S26 Ultra Display Privacy Feature (Image Credits: YouTube/ TT Technology)

Samsung की नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। उम्मीद है कि यह सीरीज फरवरी में लॉन्च की जाएगी। आधिकारिक ऐलान से पहले ही ऑनलाइन कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनसे अपकमिंग स्मार्टफोन्स के फीचर्स की झलक मिल रही है। इसी कड़ी में एक नए लीक में Galaxy S26 Ultra के लिए खास Privacy Display फीचर की जानकारी सामने आई है।

One UI 8.5 में दिखा Privacy Display फीचर

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Privacy Display फीचर को Samsung के अपकमिंग One UI 8.5 अपडेट में देखा गया है। यह अपडेट कंपनी के Good Lock कस्टमाइजेशन सूट में नए बदलाव लेकर आने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर सिर्फ Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है। Good Lock से जुड़े एक स्क्रीनशॉट में क्विक सेटिंग्स पैनल के अंदर Privacy Display का टॉगल भी नजर आया है, जिससे साफ है कि यूजर्स इसे आसानी से ऑन या ऑफ कर सकेंगे।

कैसे काम करेगा Privacy Display फीचर

Privacy Display फीचर को हार्डवेयर-बेस्ड टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है, जो पारंपरिक प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर जैसा असर पैदा करेगा। आमतौर पर प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल स्क्रीन को साइड एंगल से देखने से रोकने के लिए किया जाता है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति फोन में झांक न सके।

फिजिकल प्रोटेक्टर की कमियों से मिलेगी राहत

परंपरागत प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर अक्सर स्क्रीन की ब्राइटनेस कम कर देते हैं और रंगों की सटीकता भी प्रभावित होती है। Samsung का यह नया फीचर इन कमियों को दूर करने का दावा करता है। Galaxy S26 Ultra में यह फीचर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के कॉम्बिनेशन से काम करेगा, जिससे रंग, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस लगभग पहले जैसे ही बने रहेंगे।

साइड एंगल से नहीं दिखेगा कंटेंट

Privacy Display ऑन होने पर स्क्रीन को सीधे देखने वाले यूजर को कंटेंट साफ दिखाई देगा, लेकिन साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन की विजिबिलिटी सीमित हो जाएगी। इससे पब्लिक जगहों पर फोन इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

एडजस्टेबल प्राइवेसी और Galaxy AI का सपोर्ट

SamMobile के अनुसार, ऑफ-सेंटर एंगल से देखने पर स्क्रीन का कंटेंट यूजर की सेटिंग के हिसाब से ब्लर, ब्लैक आउट या डिस्टॉर्ट हो सकता है। इसके अलावा, इस फीचर में Galaxy AI का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जैसे ही बैंकिंग ऐप या डिजिटल वॉलेट खोले जाएंगे, यह फीचर अपने आप एक्टिव हो सकता है। इतना ही नहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी जगहों पर आसपास मौजूद लोगों को डिवाइस पहचानकर स्क्रीन की विजिबिलिटी खुद-ब-खुद कम कर सकता है।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

वैसे ये सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं। Samsung की ओर से Galaxy S26 Ultra के Privacy Display फीचर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इसके फाइनल फीचर्स और उपलब्धता की पुष्टि लॉन्च के समय ही हो पाएगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article